Wednesday, September 30, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर में मध्य प्रदेश...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों के...

गंज बासौदा में ट्रैफिक...

गंज बासौदा (विदिशा)। सड़क सुरक्षा को लेकर गंज बासौदा ट्रैफिक पुलिस एक्शन मोड...

भारतीय रेलवे में दो...

भारतीय रेलवे में दो बड़ी घटनाएं: मुंबई के CSMT यार्ड में खड़ी मुंबई-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस की पैंट्री कार में लगी भीषण आग, वहीं नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस पर असामाजिक तत्वों ने किया भारी पथराव। जानें ताजा अपडेट।

इंदौर: ‘नकली पट्टा कांड’...

इंदौर के हीरानगर थाने के टीआई सुशील पटेल सस्पेंड। बदमाशों के हाथ-पैर में नकली पट्टा बांधकर जुलूस निकालने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई। (
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में बड़ा हादसा: नगर निगम के टैंकर ने बाइक को मारी...

इंदौर में बड़ा हादसा: नगर निगम के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी की बीटेक छात्रा की मौके पर मौत

इंदौर में बड़ा हादसा: नगर निगम के टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी की बीटेक छात्रा की मौके पर मौत

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एयरोड्रम थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छोटा बांगड़दा रोड पर इंदौर नगर निगम (IMC) के एक तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 21 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया।

कॉलेज जाने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अर्चिता झार (21) के रूप में हुई है। अर्चिता मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी और इंदौर की सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बीटेक (B.Tech) की पढ़ाई कर रही थी। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने भाई प्रणय के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कॉलेज जा रही थी। जैसे ही वे छोटा बांगड़दा रोड पर वेदांत इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे नगर निगम के लापरवाह टैंकर चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

भाई की आंखों के सामने तोड़ा दम

टक्कर इतनी भीषण थी कि अर्चिता उछलकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उसका भाई प्रणय इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है, लेकिन अपनी आंखों के सामने बहन को दम तोड़ते देख वह गहरे सदमे में है।

लोगों ने आरोपी ड्राइवर को दबोचा, जमकर धुनाई

हादसे के बाद आरोपी टैंकर चालक शुभम उर्फ सोहन चौकसे ने वाहन लेकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और राहगीरों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और कुछ ही दूरी पर टैंकर को रोक लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सूचना मिलते ही एयरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर नगर निगम का पानी का टैंकर जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments