Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
Homeमध्य प्रदेशगरबा करने पर विधानसभा 1 की सभी बेटिओ को मिलेगा उपहार

गरबा करने पर विधानसभा 1 की सभी बेटिओ को मिलेगा उपहार

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों पर ही गरबा करने पर विधानसभा 1 की सभी बेटिओ को मिलेगा उपहार

लगभग 40,000 बेटियों को मिलेगा उपहार

उपहार बॉक्स में दिया जाएगा जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश

आकाश विजयवर्गीय ने बैठक कर जमाया प्रत्येक गरबा पंडाल तक उपहार पहुंचाने का मैनेजमेंट

इंदौर – मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा अपनी विधानसभा 1 के लगभग 600 गरबा पंडालों में भक्तिमय भजनों पर माँ की आराधना कर रही 40,000 बालिकाओं को दिए जाएंगे उपहार । पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किला मैदान कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय किया कि ,हम वार्ड के पार्षद , वार्ड प्रभारी – वार्ड संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों के माध्यम से क्षेत्र में हो रहे गरबा पंडाल के आयोजकों तक उपहार पहुंचा कर उन्हें बालिकाओं को वितरित करेंगे।
उपहारों के बॉक्स पर जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश भी अंकित रहेगा एवं प्रत्येक पंडालों पर उपहार वितरण के बाद जल संरक्षण एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी।

उपहार वितरित कर पंडाल में मौजूद सभी को दिलवाई जाएगी शपथ

क्षेत्र 1 के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक गरबा पंडालों पर जा कर उपहार वितरित कर सभी को शपथ दिलवाएंगे की :-
जल संरक्षण के लिए शपथ

मैं शपथ लेता हूँ कि:
● मैं दैनिक जीवन में जल का उपयोग अत्यंत विवेकपूर्ण तरीके से करूँगा और जल की एक भी बूंद व्यर्थ नहीं बहने दूँगा।
● मैं घर या सार्वजनिक स्थलों पर पानी के रिसाव को तुरंत रोकूँगा और वर्षा जल संचयन तथा जल के पुनः उपयोग को बढ़ावा दूँगा।
● मैं नदियों, तालाबों और अन्य जल स्रोतों को दूषित होने से बचाऊँगा और किसी भी प्रकार का कचरा उनमें नहीं फेंकूँगा।
● मैं अपने परिवार, मित्रों और समाज को जल संरक्षण के प्रति निरंतर जागरूक एवं प्रेरित करूँगा।

नशा मुक्ति शपथ

मैं शपथ लेता हूँ कि:
● मैं स्वयं किसी भी प्रकार के नशे (जैसे तंबाकू, बीड़ी/सिगरेट, शराब या अन्य नशीले पदार्थों) का सेवन अथवा व्यापार कभी नहीं करूँगा और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाऊँगा।
● मैं अपने घर, कार्यस्थल या आसपास नशीले पदार्थों के प्रयोग और बिक्री को रोकने में अपना सक्रिय योगदान दूँगा तथा सार्वजनिक स्थलों को नशा-मुक्त वातावरण बनाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करूँगा।
● मैं अपने परिवार, मित्रों, युवाओं और समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करूँगा और नशा पीड़ित व्यक्तियों को नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से मुख्यधारा में वापस लाने के लिए प्रेरित करूँगा।

नशा-मुक्त भारत– स्वस्थ भारत
जय हिंद!

श्री कैलाश विजयवर्गीय मित्र मंडल
भारतीय जनता पार्टी, विधानसभा 1

नवरात्रि से पहले दिलवाई थी सनातन संस्कृति के अनुरूप गरबा करने की शपथ

इससे पहले नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय ने नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न गरबा पांडालों में जाकर लोगों को जल की बचत के लिए जागरूक किया था साथ ही लोगों को जल संकट के दौर में पानी की सदुपयोग कर उसके दुरुपयोग रोकने की सलाह भी दी थी। ऑरो वाटर से लेकर स्नान तक किस तरह पानी की बचत की जा सकती है इसके संबंध में बताया था। आकाश विजयवर्गीय ने नवरात्रि से पहले विधानसभा 1 के करीब 500 से अधिक गरबा मंडलों के आयोजकों की बैठक बुलवाकर गरबों को सनातन संस्कृति के अनुरूप करने की शपथ दिलवाई थी। बैठक में देवी-देवताओं की भावमयी वंदना करने वाले भजनों से गरबा करने, गरबा में भाग लेने वाली बालिकाओं को लव जिहाद के जहर से बचाने और कम बारिश होने की वजह से गरबा मंडलों के माध्यम से जल को बचाने और उसके संचय की शपथ उपस्थित गरबा मंडल के आयोजकों और जनसमुदाय को दिलवाई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments