Friday, October 9, 2026

TOP NEWS

सीसी सड़क निर्माण और...

जनपद सीईओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, जांच के बाद जिला पंचायत...

अमेरिका में पहली बार...

अमेरिकी इतिहास में पहली बार 3 दिसंबर 2026 को फोर्ट हूड नरसंहार के दोषी निदाल हसन की सजा-ए-मौत का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। पढ़ें पूरी सनसनीखेज खबर।

MP OBC Reservation: मध्य...

MP High Court Verdict: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी 27% आरक्षण कानून को किया निरस्त। प्रदेश में अब केवल 14% ही मिलेगा ओबीसी कोटा, जानें पूरी खबर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल कुक्षी आएंगेप्रदेश...
Homeमध्य प्रदेशआकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के दो शासकीय स्कूलों एवं एक आंगनवाड़ी...

आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा 1 के दो शासकीय स्कूलों एवं एक आंगनवाड़ी को दिया मॉडर्न फर्नीचर

नौनिहालों को बेहतर माहौल, सर्वसुविधायुक्त स्कूल और आधुनिक शिक्षा दिलवाना है हमारा लक्ष्य – आकाश विजयवर्गीय

इंदौर – मंगलवार 25 अगस्त को पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र 1 के दो स्कूलों को माडर्न फर्नीचर की सौगात दी। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के बैहतरीन शैक्षणिक विकास और स्कूलों में बेहतर संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं और इसके लिए हम लगातार काम करते रहेंगे।

*क्षेत्र 1 के सभी शासकीय विद्यालयों को करेंगे सर्व सुविधा युक्त*

इस अवसर पर बोलते हुए आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि  विधानसभा 1 के सभी शासकीय स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त करने का फैसला मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा लिया गया है।
इसलिए विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय स्कूलों को हम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। बच्चे आधुनिक शिक्षा से वंचित ना रहे साथ ही उनको बेहतर माहौल और अच्छे संसाधनों के साथ शिक्षा मिले। हमारी कोशिश है कि क्षेत्र के शासकीय स्कूल प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बने और शिक्षा के इन मंदिरों में आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र के बच्चे देश-दुनिया में इंदौर का नाम रोशन करे।
आकाश विजयवर्गीय ने बच्चों से संवाद किया उन्हें खूब मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए कहा इस दौरान बच्चों द्वारा बताया गया कि कक्षा में गर्मी लगती है तब आकाश विजयवर्गीय ने तुरंत पूरे विद्यालय में बच्चों के लिए नवीन पंखे लगाने की स्वीकृति दी।

शासकीय स्कूलों को फर्नीचर उपलब्ध करवाने की  कड़ी में आज भागीरथपुरा के शासकीय स्कूल को 40 माडर्न फर्नीचर की सौगात दी गई। रफेली के मेहता नगर स्थित स्कूल को 30 फर्नीचर के सेट और एक आंगनवाड़ी को भी बच्चों के लिए  फर्नीचर भेंट किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments