Sunday, August 23, 2026

TOP NEWS

यूपीएफ-अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की बिक्री...

"यूपीएफ-” अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की बिक्री में वृद्धि से बीमारियों के बढ़ने की संभावनादुनिया...

इंदौर में सड़क पर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर वीडियो बनाने के मामले में...

इंदौर में बदमाश का...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )नशे की हालत में चाकू लहराकर महिलाओं से छेड़छाड़...

अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल...

भारत का प्राइवेट स्पेस सेक्टर अब सिर्फ उपग्रह (Satellites) और रॉकेट लॉन्च करने...
Homeमध्य प्रदेशJABALPUR : जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत,...

JABALPUR : जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

लोकेश शर्मा

जबलपुर के पास सिहोरा में आज अलसुबह चार बजे एक कार और बस की टक्कर में कर्नाटक के 6 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। घायलों को सिहोरा अस्पताल में प्रारंभिक इलाज देने के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। टक्कर के बाद ड्राइवर बस को लेकर भाग निकला था।

जानकारी के मुताबिक तूफान वाहन (केए 49 एम 5054) प्रयागराज से जबलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सिहोरा के खितौला थाना इलाके में सुबह 4 बजे तूफान वाहन डिवाइडर तोड़ते हुए रांग साइड पर पहुंच गया और बस (एमएच 40 सीएम 4579) से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर में मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। बस जबलपुर की तरफ से कटनी जा रही थी। हादसे के बाद ड्राइवर बस को भगाकर ले गया। पुलिस ने बस को बरामद कर लिया है, वह संजय बस कंपनी, महाराष्ट्र की बताई जा रही है।

हादसे में मारे गए सभी लोग कर्नाटक के गोकक के रहने वाले बताए गए है, वाहन भी कर्नाटक का ही है। मृतकों के नाम विरुपाक्षी गुमेती, बासवराज कुराती, बालचंद्र और राजू हैं। दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में घायल हुए लोगों के नाम सदाशिव और मुस्ताफ हैं, इन्हें इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments