Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

आसमान में बड़ा हादसा...

पटना से आ रही इंडिगो फ्लाइट पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिरने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।
HomeदेशBREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी,...

BREAKING NEWS: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी, असिस्टेंट कमांडेंट और इंस्पेक्टर समेत 4 की मौत की खबर

कठुआ/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से इस वक्त की बेहद बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। कठुआ के बसोली इलाके में स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक कैंप में जवानों के बीच आपस में ही खूनी झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस आपसी विवाद (Fratricide) के बाद हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक असिस्टेंट कमांडेंट और एक इंस्पेक्टर समेत करीब 4 CISF कर्मियों की मौत की खबर है।

सेवा पावर प्रोजेक्ट कैंप की घटना

यह पूरी घटना बसोली के माशका इलाके में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट (Sewa Power Project) के सीआईएसएफ कैंप की है। बताया जा रहा है कि कैंप के भीतर तैनात जवानों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने अपने ही सहकर्मियों पर सरकारी हथियार से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासनिक अमला और सुरक्षा बलों के उच्च अधिकारी तुरंत भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पूरे कैंप परिसर को घेर लिया गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू कर दी है कि आखिर किस वजह से जवानों के बीच यह खूनी झड़प हुई। हताहत हुए कर्मियों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अधिक आधिकारिक विवरण का अभी इंतजार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments