Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

अंकिता भंडारी मर्डर केस:...

अंकिता भंडारी मर्डर केस में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रहे माता-पिता को पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया. परिजनों ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करते हुए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पूरी खबर पढ़ें.

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"
HomeUncategorizedआंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आंगन मिलन' कार्यक्रम आयोजित...

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित संपन्न हुआ

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित संपन्न हुआ

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू न्यूज/सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम और मातृ एवं स्वास्थ्य पोषण संवाद गतिविधि का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं धूमधाम के साथ किया गया। इसी कड़ी में नालछा परियोजना के सेक्टर मांडू-1 में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
यह आयोजन नालछा ब्लॉक परियोजना अधिकारी संजय गायकवाड़ और सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती दुर्गा चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील भाभर ,कमल मोदी,रामलाल डावर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा बच्चों को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं: स्वास्थ्य जांच व योजनाएं: केंद्रों पर बच्चों एवं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।मनोरंजक गतिविधियां: बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।सराहनीय योगदानः कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा श्रीवास महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments