Saturday, November 7, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।

जल जीवन मिशन से...

383 करोड़ की पेयजल योजना, भूमि लेनदेन और पंचायतों की कार्यप्रणाली पर उठाए...
HomeUncategorizedसहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02 में पदोन्नति से वंचित डिंडौरी के लिपिक, कर्मचारी...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02 में पदोन्नति से वंचित डिंडौरी के लिपिक, कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई नाराजगी

डिंडौरी। मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडौरी ने जिले के लिपिकों को सहायक ग्रेड-03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नति नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है। इस संबंध में संघ के जिलाध्यक्ष रतलेश कुमार नामदेव ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि लोक शिक्षण जबलपुर संभाग द्वारा मध्यप्रदेश लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 के तहत लगभग एक माह पूर्व संभाग के अधीनस्थ जिलों में डिंडौरी को छोड़कर अन्य जिलों के पात्र सहायक ग्रेड-03 कर्मचारियों को सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नत किया जा चुका है। लेकिन डिंडौरी जिले के लिपिक संवर्ग के कर्मचारी अभी तक पदोन्नति से वंचित हैं।

संघ का कहना है कि एक ही संभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के अवसरों में इस तरह की अलग-अलग स्थिति बनने से लिपिकों में असंतोष बढ़ रहा है। विशेष बात यह है कि संभागीय कार्यालय द्वारा डिंडौरी जिले की विभागीय पदोन्नति समिति में संघ के सचिव एवं सदस्य को भी नियुक्त किया गया है, इसके बावजूद जिले के लिपिक पदोन्नति से वंचित हैं।

संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की है कि डिंडौरी जिले के लिपिकों को पदोन्नति नहीं मिलने के कारणों से संघ को तत्काल अवगत कराया जाए तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिलाया जाए।

ज्ञापन की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल, संभागायुक्त जबलपुर, कलेक्टर डिंडौरी एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण जबलपुर संभाग सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments