Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशMP में सफर होगा बेहद सुरक्षित: 15 हजार नई बसों में होंगे...

MP में सफर होगा बेहद सुरक्षित: 15 हजार नई बसों में होंगे 7 CCTV कैमरे और पैनिक बटन, महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता

भोपाल मध्य प्रदेश में बस से सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का पूरी तरह से कायाकल्प करने जा रही है। सरकार के ‘मोबिलिटी विजन: 2030’ के तहत राज्य में 15,000 नई और आधुनिक बसें चलाई जाएंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट का रोडमैप तैयार करने के लिए इंदौर में 11 और 12 सितंबर को ‘पैसेंजर ट्रांसपोर्ट विजन समिट 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

उज्जैन के ‘खड़े हनुमान’ का सोशल मीडिया पर जलवा: रील्स देखकर पहुंचे 8 हजार भक्त; जानें क्रेन भी क्यों नहीं हिला पाई मूर्ति?

30 लाख यात्रियों को मिलेगी रोजाना राहत

इस मेगा प्लान के लागू होने से मध्य प्रदेश में रोजाना सफर करने वाले करीब 30 लाख से अधिक यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। वर्तमान में बसों की कमी और खराब स्थिति के कारण यात्रियों को होने वाली परेशानियों से अब मुक्ति मिलेगी। इस योजना के तहत न सिर्फ शहरों, बल्कि ग्रामीण इलाकों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिसके तहत प्रदेश की 75% ग्राम पंचायतों तक बस कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी।

यह भी पढ़े

MP मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: इंदौर के बुजुर्गों को काशी-गया की मुफ्त यात्रा, 23 सितंबर तक करें आवेदन; जानिए नियम

महिला और बाल सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

इस नई परिवहन नीति में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा गया है। सड़कों पर दौड़ने वाली सभी आधुनिक बसें पूरी तरह सुरक्षित होंगी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत हर बस में:

  • 7 सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे पूरी बस पर नजर रहेगी।
  • आपातकालीन स्थिति के लिए पैनिक बटन की सुविधा होगी।
  • पूरी सुरक्षा मॉनिटरिंग के लिए व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTS) इंस्टॉल किया जाएगा, ताकि बस की लाइव लोकेशन की जानकारी कंट्रोल रूम को मिलती रहे।

1,100 इलेक्ट्रिक बसें और हाईटेक बस स्टैंड

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस बेड़े में 1,100 अत्याधुनिक ई-बसें (Electric Buses) शामिल की जा रही हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश के 180 से अधिक बस स्टैंड, टर्मिनल्स और डिपो का कायाकल्प किया जाएगा। यह पूरा प्रोजेक्ट सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP Model) के जरिए संचालित होगा, जिससे राज्य में बड़े पैमाने पर नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments