Thursday, October 1, 2026

TOP NEWS

जबलपुर में बड़ा सड़क...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )जबलपुर के संजीवनी नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा...

लक्षद्वीप के पास आधी...

समंदर में ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी चोट! कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS ने लक्षद्वीप के पास ₹3000 करोड़ का ड्रग्स जब्त कर 5 पाकिस्तानियों को दबोचा। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज/ मध्य प्रदेश की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में...

UPSC के 100 साल:...

UPSC के 100 साल पूरे होने पर PM मोदी ने दिया 'सिटीजन फर्स्ट' का मंत्र। भाषण में फ्लाईदुबई के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता को भी सराहा। पूरी खबर NTV TIME पर।
Homeमध्य प्रदेशMP: खाकी पर दाग! उज्जैन के आरक्षक पर ग्वालियर में दुष्कर्म का...

MP: खाकी पर दाग! उज्जैन के आरक्षक पर ग्वालियर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, साथी महिला पुलिसकर्मी ने लगाया ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप

ग्वालियर। मध्यप्रदेश पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। उज्जैन जिले में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल (आरक्षक) पर ग्वालियर के हजीरा थाने में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता भी पुलिस विभाग में ही महिला आरक्षक के पद पर पदस्थ है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर और आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाकर पिछले 5 साल से उसका शोषण किया।

ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुआ था सिलसिला

जानकारी के अनुसार, पीड़िता को उसके पति के निधन के बाद पुलिस विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। साल 2020-21 के दौरान जब वह इंदौर में अपनी विभागीय ट्रेनिंग पूरी कर रही थी, तभी उसकी मुलाकात उज्जैन के बड़नगर थाने में पदस्थ आरक्षक राकेश रायकवार से हुई।

आरोप है कि राकेश ने खुद को अविवाहित और अकेला बताकर महिला को अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद शादी का वादा कर उसने इंदौर के एक होटल में पहली बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से कुछ निजी तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

सच सामने आने पर दी फोटो वायरल करने की धमकी

ट्रेनिंग खत्म होने के बाद जब महिला पुलिसकर्मी का तबादला ग्वालियर हो गया, तब भी आरोपी लगातार उसके शासकीय निवास पर आकर डरा-धमकाकर उसका फायदा उठाता रहा। इस बीच जब पीड़िता को पता चला कि राकेश पहले से ही शादीशुदा है और उसने झूठ बोला था, तो उसने विरोध करना शुरू किया। इस पर आरोपी कांस्टेबल ने उसकी निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया।

हजीरा थाने में संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज

आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला आरक्षक ने आखिरकार ग्वालियर के हजीरा थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी आरक्षक राकेश रायकवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं (दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेलिंग) के तहत आपराधिक केस दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई को लेकर ग्वालियर पुलिस ने उज्जैन पुलिस मुख्यालय को भी आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है।

मध्यप्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर के लिए बने रहिए NTV TIME के साथ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments