Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

‘बांग्लादेश ने रास्ता दिखाया’…...

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा (Neha Bora) के 'बांग्लादेश आंदोलन' वाले वायरल बयान पर मचा भारी सियासी घमासान। BJP ने राहुल गांधी और विपक्ष पर लगाया देश में अराजकता फैलाने का आरोप। पढ़ें पूरी ख़बर।

रुड़की में सड़क निर्माण...

रुड़की में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक दिल्ली से मंगाई गई कोल्ड मिलिंग...

बड़ी खबर: एक्टर इमरान...

एक्टर इमरान खान (Imran Khan) को मुंबई पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का 'Leave India' नोटिस जारी किया है। अमेरिकी नागरिक होने के बावजूद मुंबई में राजनीतिक प्रदर्शन (CJP Protest) में शामिल होने के कारण इमिग्रेशन एक्ट के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

जर्मनी में रोबोट ने...

जर्मनी के कोलोन में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रोबोट को ज़ब्त किया और दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशNASRULLAGANJ : नसरुल्लागंज के कुमनताल में तंत्र-मंत्र और टोने-टोटकों से ग्रामीण परेशान,...

NASRULLAGANJ : नसरुल्लागंज के कुमनताल में तंत्र-मंत्र और टोने-टोटकों से ग्रामीण परेशान, उड़ रहे आटे से बने गुड्डे और गुड़िया! जानें पूरा मामला

लोकेश शर्मा

नसरुल्लागंज तहसील के ग्राम कुमनताल से एक अजब गजब मामला सामने आया है। दरअसल कुमनताल में लोगों के सामने एक ऐसी घटना हुई है जिसको देखकर हर कोई हैरान है। ग्रामीणों का कहना है की पिछले 5-6 दिनों से उनके यहां आटे से बने गुड्डे और गुड़िया उड़ते हुए नजर आ रहे है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ये अनोखा मामला कुमनताल के 2 ग्रामीणों के घर घटित हुआ है। कुमनताल में रहने वाले एक व्यक्ति के घर के दरवाजे पर पहले दिन नींबू पड़े हुए दिखाई दिए। नींबू में तिलक लगा हुआ था। उन्होंने नींबू को घर के बाहर फेक दिया। अगली रात आटे से बने गुड्डे और गुड़िया दिखाई दिए, घर के कमरे में ताला लगा होने के बाद भी गुड्डा उड़ता हुआ घर के अंदर चला गया। वहीं पास में विशाल की टीशर्ट अपने आप उड़ते हुए गुड्डे के उपर रखा गई।

इस घटना के बाद घर वालों ने आटे से बने गुड्डे को उठाकर तोड़ दिया और घर के बाहर फेक दिया। फिर सुबह 6 बजे जैसे ही उनकी नींद खुलती है तो वह देखते है की जिस गुड्डे को उन्होंने तोड़कर बाहर फेका था। वही गुड्डा उसी कमरे में उसी जगह पर रखा हुआ दिखाई देता है। इस घटना की जानकारी घर वालों ने ग्रामीणों को दी।

फिर अगले दिन विशाल के घर के उपर एक नारियल आकर फिकाया, जिसको कई ग्रामीणों ने अपनी आंखो से देखा। नारियल अपने आप सीधा चद्दर के उपर खड़ा हो गया और विशाल का जूता अपने आप नारियल के उपर सीधा रखा गया। नारियल पर तिलक लगा हुआ था और विशाल के माथे पर अपने आप उसी प्रकार से तिलक लग गया। फिर विशाल को रात में सपना आया जिसमे कहा गया की तुम कुछ भी कर लो में अपना काम करके ही रहूंगा। हालांकि कल शाम को विशाल के घर वालों ने विद्यमान पंडित को बुलाकर घर में सुंदरकांड और घर का बंदोबस्त करवाया उसके बाद से ये घटना अभी तक नही हुई है ।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments