Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेश'खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं…' लिखकर दुनिया छोड़ गई...

‘खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं…’ लिखकर दुनिया छोड़ गई मिस प्रीटी इंडिया; बंद दरवाजे के पीछे की वो खौफनाक रात

16 लाख फॉलोअर्स वाली सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी की रहस्यमयी मौत; जानिए उस आखिरी रात बंद दरवाजे के पीछे क्या हुआ था)

ग्लैमर वर्ल्ड से ग्राउंड जीरो तक: कौन थीं निधि तिवारी?

निधि तिवारी सोशल मीडिया पर जितनी खुशमिजाज दिखती थीं, उनके निजी जीवन में उतना ही बड़ा तूफान चल रहा था। मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली और सिंगरौली के मोरवा में रह रही निधि (30 वर्ष) हाल ही में ‘मिस Pretty India 2024’ का खिताब जीतकर फिल्मी दुनिया में कदम रखने का सपना देख रही थीं। उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे, जो उनकी रील्स के दीवाने थे। लेकिन किसे पता था कि ग्लैमर की इस चमक के पीछे एक खौफनाक अंत छिपा है।

मौत से ठीक पहले का वो ‘आखिरी कॉल’ और आखरी सोशल मीडिया पोस्ट

शनिवार की शाम (26 सितंबर 2026) निधि के लिए आखिरी शाम साबित हुई। रात करीब 8:20 बजे निधि अपने घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में थीं। परिजनों के अनुसार, वह पंजाब के रहने वाले एक इंजीनियर सोनू सिंह से फोन पर बात कर रही थीं। दोनों के बीच बातचीत धीरे-धीरे तीखी बहस और भारी विवाद में बदल गई। इस विवाद से आहत होकर निधि ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फेसबुक पर एक बेहद दर्दभरा आखिरी स्टेटस डाला— “इस अधूरे दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो, किसी और से नहीं।”

बंद कमरे की मिस्ट्री: उस खौफनाक रात की पूरी टाइमलाइन

फोन पर चल रही बहस जब हद से ज्यादा बढ़ गई, तो आरोपी युवक सोनू सिंह ने खुद निधि की मां हेमलता तिवारी को फोन लगाया। सोनू ने घबराते हुए मां से कहा कि निधि ऊपर कमरे में कुछ गलत कदम उठाने जा रही है, आप लोग तुरंत जाकर उसे देखिए। सोनू का फोन आते ही घर में कोहराम मच गया। निधि की मां और बहनें तुरंत भागते हुए ऊपर कमरे की तरफ गईं, लेकिन दरवाजा अंदर से पूरी तरह लॉक था। परिजनों ने बाहर से निधि को कई बार आवाजें दीं, चिल्लाए, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने किसी तरह मशक्कत करके कमरे का भारी दरवाजा तोड़ा।

चीखें, अस्पताल और मौत: दरवाजा टूटते ही सामने आया खौफनाक मंजर

जैसे ही दरवाजा टूटा, सामने का मंजर देखकर मां और बहनों की चीख निकल गई। निधि कमरे में सीलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटकी हुई थीं। परिजनों ने तुरंत उन्हें फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही पूरे विंध्य क्षेत्र और सोशल मीडिया पर शोक और गुस्से की लहर दौड़ गई।

पुलिस की रडार पर ‘सोनू सिंह’: CDR और प्राइवेट चैट खोलेंगे राज

सूचना मिलते ही मोरवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि घटना के बाद से ही मुख्य संदेही सोनू सिंह अपना मोबाइल फोन बंद करके फरार हो चुका है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि निधि के फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR), उनकी आखिरी चैट्स और डिजिटल एक्टिविटी को रिकवर किया जा रहा है ताकि यह साफ हो सके कि सोनू सिंह ने फोन पर ऐसा क्या कहा था, जिसने निधि को यह आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments