Monday, March 9, 2026

TOP NEWS

कांग्रेस का होली मिलन...

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में...

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...
Homeमध्य प्रदेशPachmarhi शनिवार से तापमान में होगी बड़ी गिरावट, पचमढ़ी रहा प्रदेश में...

Pachmarhi शनिवार से तापमान में होगी बड़ी गिरावट, पचमढ़ी रहा प्रदेश में सबसे ठंडा

लोकेश शर्मा

प्रदेश में वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवाओं के साथ नमी आने से आंशिक बादल भी बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की संभावना है। इस वजह से शनिवार से रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर एवं छतरपुर में वर्षा हुई। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में रिकार्ड हुआ।

शनिवार रात को तापमान में होगी गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात मौजूद है।

एक द्रोणिका बांग्लादेश से तेलंगाना तक बनी है। एक अन्य द्रोणिका पश्चिमी बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर ओडिशा से होकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक विस्तृत है। इन मौसम प्रणालियों के कारण आ रही नमी की वजह से बादल बने हुए हैं।

शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा। इसके चलते शनिवार से रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी।

24 फरवरी से तापमान में आएगी बढ़ोतरी

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ने लगेगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments