Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

Canara Bank & BOI...

Canara Bank & BOI Recruitment 2026: केनरा बैंक में 3500 अप्रेंटिस और बैंक ऑफ इंडिया में 205 पदों पर निकली बंपर भर्ती। बिना लिखित परीक्षा के चयन, जल्द करें आवेदन।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय...

एशियन गेम्स 2026 से बड़ी खबर। भारतीय हॉकी अंपायर गुरिंदर सिंह सांघा पर मलेशियाई महिला अफसर से यौन उत्पीड़न का आरोप, टूर्नामेंट से बाहर कर भारत भेजा गया।

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा...

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आंगन मिलन' कार्यक्रम आयोजित संपन्न...

मुम्बई के शिवाजी पार्क...

मुम्बई के शिवाजी पार्क में CJP का विशाल 'जेल भरो आंदोलन'। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
Homeविदेशफिलीपींस: स्कूल में छात्र ने क्लासमेट पर चलाई गोली, खुद को भी...

फिलीपींस: स्कूल में छात्र ने क्लासमेट पर चलाई गोली, खुद को भी उड़ाया; सुरक्षाकर्मियों समेत कई की मौत

फिलीपींस: स्कूल में छात्र ने क्लासमेट पर चलाई गोली, खुद को भी उड़ाया; सुरक्षाकर्मियों समेत कई की मौत
मनीला: फिलीपींस के एक स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक छात्र ने क्लासरूम के भीतर अपने ही क्लासमेट पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावर छात्र ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस सिरफिरे छात्र ने पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम किया।


सुरक्षाकर्मियों पर भी चलाई गोली
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान जब स्कूल के सुरक्षा गार्ड्स ने स्थिति को संभालने और आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो छात्र ने उन पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस भीषण गोलाबारी में 2 गार्ड्स की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
लाइव वीडियो देखकर सहमे लोग
वारदात के दौरान छात्र द्वारा फेसबुक पर किए गए लाइव प्रसारण ने सोशल मीडिया यूजर्स को झकझोर कर रख दिया है। हालांकि, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से वीडियो को हटवाने और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसर को सील कर दिया और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि छात्र स्कूल के अंदर हथियार कैसे ले आया और इस घातक कदम को उठाने के पीछे उसका क्या मकसद था। स्कूल प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments