Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

मां दुर्गेश्वरी धाम पर...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल...

Lava Aura Curve 5G...

Lava Aura Curve 5G भारत में हुआ लॉन्च। ₹23,999 की कीमत में पाएं अनोखी दोहरी स्क्रीन (Dual Display), 6000mAh बैटरी और 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले। जानें इसके सभी फीचर्स।

यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की तस्वीरें वायरल होने पर मचा बवाल। विपक्ष ने दागे गंभीर सवाल, जानें क्या है पूरा मामला।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

सरदारपुरमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सरदारपुर दौरे की तैयारियां तेजकलेक्टर और एसपी ने...
Homeमध्य प्रदेशPITHAMPUR : मेरी छबि धूमिल करने का प्रयास कर रहे दंपत्ति...मलखान मोरी

PITHAMPUR : मेरी छबि धूमिल करने का प्रयास कर रहे दंपत्ति…मलखान मोरी

संवाददाता प्रफुल्ल तंवर

कॉम्प्लेक्स पर उच्चन्यायलय ने दिया स्टे…

पीथमपुर/औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के सेक्टर 3 में प्रॉपर्टी का काम करने वाले मलखान मोरी के कॉम्लेक्स को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक बच्चे द्वारा सरकार को वीडियो जारी कर शिकायत की गई थी, जिस पर प्रशासन ने संचयन लेते हुए मलखान को नोटिस भी किया था, पर उसके बाद भी शिकायतें लगता जारी थी, जिसको लेकर कॉम्प्लेक्स पर उच्च न्यायालय से स्टे मिलने के बाद पीथमपुर के प्रॉपर्टी डीलर मलखान मोरी ने प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि घाटाबिल्लौद, धार निवासी सरिता और दीपक जैन दंपति उनकी छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

मोरी ने बताया कि वे 2010 से प्रॉपर्टी का व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने 2017 में इंडोरामा में विश्व मंगलम कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया था। इसमें सरिता और दीपक जैन ने दो दुकानें खरीदी थीं, जिनकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी।

अप्रैल 2024 में दंपति ने दुकान की छत से पानी के लीकेज की शिकायत की। मोरी के अनुसार इसे तुरंत ठीक करवा दिया गया। फिर भी दंपति ने नगर पालिका और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की, जो जांच में निराधार पाई गई।

मोरी का आरोप है कि दंपति उन्हें दुकानें दोगुने दाम में वापस खरीदने के लिए दबाव बना रहे हैं। दीपक जैन ने पहले कहा कि उन्हें घाटाबिल्लौद में अस्पताल बनाने के लिए पैसों की जरूरत है। मोरी के मना करने पर दंपति ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी।

नगर पालिका से मिले नोटिस के खिलाफ मोरी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जहां से उन्हें स्थगन आदेश मिला है। मोरी ने कहा कि कई दबंगों के द्वारा फोन कर शिकायतकर्ता से समझौता करने की बात करते हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा की चिंता जताते हुए कहा कि अगर कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरिता और दीपक जैन की होगी।

नगर पालिका से मिले नोटिस के खिलाफ मोरी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है, जहां से उन्हें स्थगन आदेश मिला है। मोरी ने कहा कि कई दबंगों के द्वारा फोन कर शिकायतकर्ता से समझौता करने की बात करते हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा की चिंता जताते हुए कहा कि अगर कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरिता और दीपक जैन की होगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments