Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

नवरात्री महोत्सव के दौरान...

नवरात्री महोत्सव के दौरान हिन्दू चेतना मंच के द्वारा दिया जा रहा सामाजिक...

विद्युत कर्मचारी मांगे पूरी...

कलेक्टर कार्यालय पर सोपा ज्ञापनजितेन्द्र चौहान कि रिपोर्टअमझेरा।म.प्र बिजली कर्मचारी महासंघ, पॉवर इंजिनियर्स...

बड़ी खबर: दिल्ली के...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 33 साल बाद धरना-प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित। गृह मंत्रालय ने रामलीला मैदान, बुराड़ी और सीबीडी ग्राउंड को बनाया नया प्रदर्शन स्थल। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस ने लगाई रोक, सुरक्षा सख्त। पूरी खबर पढ़ें।

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।
Homeमध्य प्रदेशमहापौर ने सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन

महापौर ने सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन

महापौर ने सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाकर मनाया रक्षाबंधन

सुदामा नगर स्थित निवास पर सफाई मित्र बहनों का सम्मान, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा आप शहर की स्वच्छता की असली ताकत

इंदौर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुदामा नगर स्थित अपने निवास पर शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

महापौर भार्गव ने सफाई मित्र बहनों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे राखी बंधवाई और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सफाई मित्र बहनें प्रतिदिन अपने परिश्रम और समर्पण से इंदौर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका सम्मान करना और उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाना उनके लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी है। सफाई मित्र बहनें जिस समर्पण के साथ शहर की सेवा कर रही हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।

महापौर ने कहा कि इंदौर की स्वच्छता की पहचान के पीछे सफाई मित्रों की मेहनत सबसे बड़ी ताकत है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

इस दौरान सफाई मित्र बहनों ने भी महापौर को राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। महापौर ने सभी बहनों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments