Wednesday, September 30, 2026

TOP NEWS

IND vs WI 2nd...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 406 रनों का रिकॉर्ड टारगेट चेज कर इतिहास रच दिया। शुभमन गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक (223*) और रोहित शर्मा ने 35वां शतक जड़ा। पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ें।

OpenAI ने लॉन्च किया...

OpenAI ने लॉन्च किया अपना नया एआई एजेंट 'Dots', जो आपके लैपटॉप बंद होने पर भी 24 घंटे खुद फ्लाइट टिकट खोजने और होटल बुक करने जैसे डिजिटल काम निपटाएगा। जानिए इसके फीचर्स।

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा...

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आंगन मिलन' कार्यक्रम आयोजित संपन्न...

एचटी लाइन की चपेट...

छत के बेहद करीब से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आकर...
Homeउत्तराखंडरुड़की: झबरेड़ी कलां डबल मर्डर केस - एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार, पैर...

रुड़की: झबरेड़ी कलां डबल मर्डर केस – एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रुड़की: झबरेड़ी कलां डबल मर्डर केस – एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

अर्जुन धारीवाल
रुड़की/झबरेड़ा। झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम झबरेड़ी कलां में बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे राजकीय अस्पताल हरिद्वार में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को ग्राम झबरेड़ी कलां निवासी अमन उर्फ भरोसी पुत्र रामकुमार ने अपनी बहन रूपा और उसके प्रेमी सूरज उर्फ मुन्ना (18) पुत्र अशोक की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतक सूरज के पिता अशोक की तहरीर पर कोतवाली झबरेड़ा में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही थी।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव की ओर आ रहा है। सूचना पर नहर पुल पिकेट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तेज गति से मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर कर दिया और बूढ़पुर पाल बस्ती मार्ग की ओर भागने लगा। आत्मसमर्पण की चेतावनी पर भी उसने दोबारा फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल की पहचान दोहरे हत्याकांड के वांछित अमन उर्फ भरोसी के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन और सूरज के बीच प्रेम प्रसंग के कारण समाज में बदनामी हो रही थी, इसलिए उसने दोनों की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुठभेड़ को लेकर कोतवाली झबरेड़ा में बीएनएस की धारा 109(1) और 3/25(1-बी) आर्म्स एक्ट में नया मुकदमा दर्ज किया है।

315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की हीरो होंडा मोटरसाइकिल।

पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments