Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान;...

इंदौर में बीजेपी का 15 दिवसीय 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान शुरू। कांग्रेस और राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देने 1 नवंबर को निकलेगी विशाल पदयात्रा। कैलाश विजयवर्गीय और शहर के दिग्गज नेताओं ने बनाईं विशेष कमेटियां। जानिए पूरा शेड्यूल।

एमपी के मुरैना में...

मुरैना के बागचीनी में मामी के साथ अवैध संबंधों के चलते भांजे की बेरहमी से हत्या। तीसरी मंजिल से फेंकने के बाद गमछे से घोंटा गला, कार समेत शव को नहर में फेंका। पुलिस ने मामा और नाना को किया गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

भारतीय सेना की बढ़ेगी...

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए BEL के साथ ₹770 करोड़ का करार किया है। ये नए रडार दुश्मन के फाइटर जेट से लेकर छोटे ड्रोनों को हवा में ही ट्रैक कर नष्ट करने में मदद करेंगे।

मां दुर्गेश्वरी धाम पर...

मां दुर्गेश्वरी धाम पर 9 दिवसीय गरबा महोत्सव सम्पन्न, समापन पर हुवा विशाल...
Homeमध्य प्रदेशSAGAR : पटवारी पर बड़ा एक्शन! रजिस्ट्री में लापरवाही करने पर निलंबित…

SAGAR : पटवारी पर बड़ा एक्शन! रजिस्ट्री में लापरवाही करने पर निलंबित…

मध्यप्रदेश के सागर जिले में रजिस्ट्री के काम में लापरवाही बरतने पर महिला पटवारी को निलंबित कर दिया है।

मध्यप्रदेश के सागर जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां फार्मर रजिस्ट्री के काम में लापरवाही बरतने पर महिला पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। बीते दिनों कलेक्टर संदीप जीआर ने फॉर्मर रजिस्ट्री का काम तेजी से किए जाने के लिए निर्देश दिए थे।

रजिस्ट्री कम होने पर कार्रवाई

समीक्षा में पाया गया कि माधवी दांगी पटवारी हल्का नंबर 21 ग्राम निवोदा तहसील बीना का फार्मर रजिस्ट्री में कुल लक्ष्य 610 में से मात्र 271 फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया गया है। जो कि मात्र 44.43 प्रतिशत ही है। काम में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों को अनदेखा किया गया।

यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कदाचार और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। शासकीय कार्य में लापरवाही और अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने पर बीना के अनुविभागीय अधिकारी और मजिस्ट्रेट विजय डेहरिया ने पटवारी माधवी दांगी को मध्यप्रदेश शासकीय सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कानूनगो शाखा, तहसील कार्यालय बीना में रहेगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments