Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
Homeमध्य प्रदेशSEONI : सीएम हेल्पलाइन से शिकायत नहीं ली वापस तो काट दिया...

SEONI : सीएम हेल्पलाइन से शिकायत नहीं ली वापस तो काट दिया नल कनेक्शन, फिर घर के सामने ही खोद दिया गड्ढा

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सीएम हेल्पलाइन से शिकायत वापस न लेना एक शख्स को इतना भारी पड़ गया कि उसके घर का नल कनेक्शन की काट दिया गया। साथ ही घर से सामने 4 फीट का गड्ढा भी खोद दिया।

यह पूरा मामला छपारा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 का बताया जा रहा है। यहां पर चंदेनी गांव के रहने वाले संतराम अहिरवार ने नगर परिषद के खिलाफ सीएम हेल्पलाइ में एक शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत में तिंनसा में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत मेट के पद पर कार्यरत था। तब नगर परिषद छपारा का गठन हुआ। जिसके बाद उसकी ग्राम पंचायत को नगर परिषद में शामिल कर लिया गया।

इसके बाद अपनी मेट होने पर शख्स ने सारे कागजात दिखाकर रोजगार की मांग की तो तत्कालीन सीएमओ ने उसे काम रखा लिया। कुछ महीनों बाद नए सीएमओ ने प्रभार संभाला। इसके बाद उसे नगर परिषद से हटा लिया गया। जिसकी शिकायत संतराम ने सीएम हेल्पलाइन में कर दी।

शिकायत वापस नहीं लेने पर काट दिया नल कनेक्शन

नगर परिषद की ओर से कहा गया कि काम में रखने की आपको कोई पात्रता नहीं है। इसलिए नहीं रखा जा सकता, लेकिन इसके बाद भी संतराम अहिरवार ने अपनी शिकायत सीएम हेल्पलाइन से वापस नहीं ली। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने घर पहुंचकर जेसीबी मशीन से घर के सामने वाले रास्ते में 4 फीट का गड्ढा खोद दिया और नल कनेक्शन को भी काट दिया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments