Friday, September 4, 2026

TOP NEWS

इंदौर में सीएम के...

इंदौर में सीएम के परिचित का मोबाइल गुम: 10 थानों की पुलिस अलर्ट,...

जन्माष्टमी पर किसानों ने...

जन्माष्टमी पर किसानों ने डांडिया नृत्य से दिया संस्कृति संरक्षण का संदेशमुख्यमंत्री डॉ....

Royal Enfield Himalayan 440...

रॉयल एनफील्ड ने आज भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Royal...

बारिश भारी, भक्ति उससे...

बारिश भारी, भक्ति उससे भी भारी! गंजबासौदा में जन्माष्टमी पर दिखा आस्था का...
Homeउत्तर प्रदेशपॉडकास्ट में हमले की शेखी बघारना पड़ा भारी! हिंदूवादी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज...

पॉडकास्ट में हमले की शेखी बघारना पड़ा भारी! हिंदूवादी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने यूपी से उठाया

CJP कार्यकर्ता के पिता को पीटने वाला स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में: दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से पकड़ा; दिल्ली में कॉकरोच पार्टी के धरने के बाद एक्शन

नई दिल्ली/बुलंदशहर:
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय कुमार से मारपीट करने के आरोपी हिंदूवादी इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है । यह कार्रवाई दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और समर्थकों द्वारा पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर किए गए करीब 3 घंटे के भारी धरने के बाद देखने को मिली है।

CJP का धरना और पुलिस का 72 घंटे का अल्टीमेटम

CJP के प्रमुख नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ तुरंत हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की जाए। पुलिस अधिकारियों के साथ हुई लंबी बैठक के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को 72 घंटे के भीतर पकड़ने का लिखित आश्वासन दिया और तुरंत एक्शन लेते हुए यूपी के बुलंदशहर में छापेमारी कर उसे धर दबोचा।

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

यह पूरा मामला तब और गरमा गया जब सोशल मीडिया पर स्वतंत्र भारद्वाज का एक इंटरव्यू वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो क्लिप में स्वतंत्र कथित तौर पर यह कबूल करते नजर आ रहे थे कि उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान नीशू आज़ाद के पिता संजय कुमार का सिर फोड़ दिया था। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष और CJP ने दिल्ली पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया था।

आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज का पक्ष (सेल्फ डिफेंस का दावा)

हालांकि, हिरासत में लिए जाने से पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने पुराने बयान से पलटते हुए नया दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई जानबूझकर हमला नहीं किया था, बल्कि वह कार्रवाई ‘सेल्फ डिफेंस’ (आत्मरक्षा) में की गई थी। उनके मुताबिक, घटना के वक्त जंतर-मंतर पर कई लोगों ने उन्हें घेर लिया था और अगर वे अपना बचाव नहीं करते तो भीड़ उन पर जानलेवा हमला कर सकती थी।

दिल्ली पुलिस का क्या कहना है?

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 जून को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई थी, जहां कहासुनी के बाद हुई हाथापाई में संजय कुमार के सिर पर चोट आई थी। पुलिस ने खोपड़ी फटने या फ्रैक्चर होने के दावों को गलत बताते हुए कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में चोट को साधारण बताया गया था। अब मामले में SC/ST एक्ट की धाराएं जुड़ने के बाद पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र से दोबारा हिरासत में लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए टीम दिल्ली रवाना हो चुकी है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments