Thursday, November 12, 2026

TOP NEWS

रुड़की को मिली नई...

रुड़की को मिली नई संयुक्त मजिस्ट्रेट, IAS गौरी प्रभात को सौंपी गई जिम्मेदारीअर्जुन...

चतुर्भुज राम मंदिर में...

चतुर्भुज राम मंदिर में ब्रह्मलीन महंत की 30वीं पुण्यतिथि व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम...

Ujjain Fire News: उज्जैन...

उज्जैन के पुरानी कोतवाली स्थित बगड़िया टावर के मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। धुआं फैलने से फंसे 50 लोगों को प्रशासन और स्थानीय युवाओं ने सुरक्षित निकाला।

Amul Milk Price Hike:...

मध्य प्रदेश में अमूल दूध 4 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। आज से नई कीमतें लागू हो गई हैं। अमूल गोल्ड अब 70 की जगह 74 रुपए लीटर मिलेगा। यहां देखें पूरी रेट लिस्ट।
Homeदेशजम्मू-कश्मीर: सेना के साथ ड्यूटी पर निकले दो SPO की गोली मारकर...

जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ ड्यूटी पर निकले दो SPO की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिले शव; हथियार गायब होने से आतंकी साजिश की आशंका

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। बुधवार से लापता चल रहे जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के गोलियों से छलनी शव गुरुवार सुबह दच्छन-मरवाह के घने जंगल इलाके से बरामद किए गए हैं। दोनों जवानों के सर्विस हथियार भी मौके से गायब हैं, जिससे आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है।

सर्च ऑपरेशन और ड्यूटी के दौरान हुए थे लापता
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवानों की पहचान रशपाल कुमार (45) और बॉबी चंद (57) के रूप में हुई है। दोनों जवान किश्तवाड़ के दच्छन क्षेत्र स्थित कियार गांव में स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे।

बुधवार को दोनों जवान भारतीय सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की एक टीम के साथ इलाके में गए थे और अपने साथियों को रिलीव करने के लिए धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट (TOB कैंप) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वे अचानक लापता हो गए। स्थानीय लोगों और सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, जब वे लापता हुए थे, तब जंगल की तरफ से गोलियां चलने की आवाजें भी सुनाई दी थीं। शुरुआत में उनके मोबाइल फोन पर रिंग जा रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों के फोन स्विच ऑफ हो गए, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई।

सिर और पीठ पर लगी हैं गोलियां, राइफलें गायब
जवानों के पोस्ट पर न पहुंचने के बाद बुधवार शाम से ही सेना, सीआरपीएफ (CRPF) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दुर्गम पहाड़ी और जंगली इलाके में बड़े पैमाने पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। गुरुवार सुबह सर्च टीम को धरना टॉप इलाके में उस स्थान से करीब दो किलोमीटर दूर दोनों जवानों के शव बरामद हुए, जहां उन्हें आखिरी बार देखा गया था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों जवानों पर घात लगाकर हमला किया गया है। एक जवान के सिर में और दूसरे की पीठ में गोली लगी है। ड्यूटी के दौरान उनके पास एक इंसास (INSAS) राइफल और एक .303 राइफल थी। हमलावर हत्या के बाद दोनों जवानों की सरकारी राइफलें भी लूटकर अपने साथ ले गए हैं।

पूरे इलाके में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज
इस घटना के बाद पूरे किश्तवाड़ जिले और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हमलावरों और आतंकियों की तलाश के लिए घने जंगलों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात कर घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments