Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

महंगाई का बड़ा झटका:...

सितंबर में थोक महंगाई दर (WPI) 10% के पार रहने का अनुमान है। अगस्त में यह 9.92% पर थी। जानिए खाने-पीने की चीजों और सब्जियों के बढ़ते दामों का आपकी जेब पर क्या असर होगा। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

Indore करोड़ों का आसामी...

Indore Lokayukta News: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की बड़ी रेड। इंदौर-देवास में पुलिस आरक्षक फिरोज खान के ठिकानों से मिली वैध आय से 223% अधिक संपत्ति। जानें हर बड़ा खुलासा।

पाकिस्तान में लश्कर कमांडर...

पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर इमरान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के दावे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आधिकारिक पुष्टि का इंतजार। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

पुणे: शिव मंदिर में...

पुणे के निगड़ी में शिव मंदिर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेट्रो मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeराजस्थानUDAIPUR : उदयपुर में निजी बस ने 3 लोगों को कुचला, 6...

UDAIPUR : उदयपुर में निजी बस ने 3 लोगों को कुचला, 6 साल की मासूम ने मौके पर तोड़ा दम

लोकेश शर्मा

उदयपुर। गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र में ऑडी शोरूम के सामने रविवार शाम एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 6 साल की मासूम बालिका की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन जने घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बताया कि बाइक एक युवक चला रहा था, दो महिलाएं, 6 साल की बालिका बैठी थी। बारापाल निवासी पायल मीणा की मौत हो गई। उसकी मां राधा बाई, मौसी सहित बाइक चालक हूरजी मीणा घायल हो गए। जावरमाइंस के कार्मिकों को लाने-ले जाने वाली बस ने बाइक को चपेट में लिया था।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गोवर्धनविलास थाना पुलिस भी पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस से एमबी हॉस्पिटल भेजा। मृत बालिका का शव भी मुर्दाघर में पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तीनों किसी काम से पारस तिराहे पर आए थे और लौटकर बारापाल के जा रहे थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments