Sunday, September 20, 2026

TOP NEWS

पत्रकार समाज का दर्पण...

लेदगांव प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे विधायक ग्रेवाल। कहा- पत्रकार समाज का दर्पण और आम जनता के हितों के सच्चे संरक्षक होते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

दुखद: इंदौर के उभरते...

दुखद: इंदौर के उभरते सोशल मीडिया स्टार नमन मीणा का आकस्मिक निधन, बेहद...

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराकर...

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा। डिवाइडर से टकराने के बाद वोल्वो कार बनी आग का गोला, सीट बेल्ट फंसे होने के कारण मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. जगदीश की जिंदा जलकर मौत। देखें पूरा सीसीटीवी वीडियो।

हर्षोल्लास के साथ मनाया...

शामली: जनपद शामली में भगवान महर्षि कालूबाबा जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास...
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन : त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहने बाबा Mahakal के दर्शन...

उज्जैन : त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहने बाबा Mahakal के दर्शन करने पहुंचा जफर, बजरंग दल ने की पिटाई

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/ मध्य प्रदेश के उज्जैन में पर्व के दौरान पंडित के भेष में घूम रहे एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के जिला संयोजक को सूचना मिली थी कि एक युवक होटल में कमरा लेने के लिए अपनी आईडी के बजाय एक युवती के पहचान पत्र का उपयोग करने का प्रयास कर रहा है। सूचना के आधार पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने स्वयं को हिंदू नाम से परिचित कराया, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसकी पहचान जाफर के रूप में सामने आई। बताया जा रहा है कि वह एक युवती को दिल्ली से उज्जैन लाया था। दोनों ने दिन में मंगलनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए थे।

बाद में युवक को पकड़कर नानाखेड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें युवती की भूमिका, पहचान से जुड़े दस्तावेज और होटल बुकिंग प्रक्रिया की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments