Tuesday, May 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा में दिनदहाड़े शिक्षक...

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक बैंक से करीब 50 हजार रुपये निकालकर अपने...

वर्ष की दूसरी नेशनल...

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं...

रयपुरा की बेटी शुभी...

एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर ग्रामीण बेटियों के लिए बनी प्रेरणाडिंडौरी : 08 मई,2026जिले...

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...
Homeनई दिल्लीदिल्ली के कालकाजी मंदिर पहुंचे बिहार के विधायक मिथिलेश तिवारी कालिका पीठाधीश्वर...

दिल्ली के कालकाजी मंदिर पहुंचे बिहार के विधायक मिथिलेश तिवारी कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज से लिया आशीर्वाद

लोकेशन – नई दिल्ली

दिल्ली के कालकाजी मंदिर पहुंचे बिहार के विधायक मिथिलेश तिवारी कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली।
बिहार के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी जी दिल्ली के प्रसिद्ध श्री कालकाजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहाँ माता कालका जी के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा।दर्शन के बाद मिथिलेश तिवारी जी ने मंदिर के कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज जी से मुलाकात की और आशीर्वाद प्राप्त किया। कालिका पीठाधीश्वर महंत सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज जी ने उन्हें आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनसेवा ही राजनेता का सबसे बड़ा धर्म है।मंदिर परिसर में दिल्ली पूर्वांचल मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा जी ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान मिथिलेश तिवारी जी ने कहा माता कालका जी की कृपा से जनता का आशीर्वाद मिला है। आने वाले समय में विकास और जनसेवा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के तुरंत बाद दिल्ली आकर माता के दरबार में मत्था टेकना उनके लिए सौभाग्य की बात है।मिथिलेश तिवारी हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महत्वपूर्ण जीत दर्ज कर चर्चा में रहे हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान उनका ये आध्यात्मिक कार्यक्रम सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।

नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments