Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

इंदौर में सड़क पर...

इंदौर में अब सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए देने होंगे पैसे। नगर निगम (IMC) ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए लागू कर रहा है नई ऑन-रोड पार्किंग पॉलिसी। पूरी खबर पढ़ें NTV TIME पर।

राहुल से कारोबारी बोले-...

दिल्ली में 1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली से व्यापारियों को 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका। CTI ने पत्र लिखकर दिवाली सीजन में रामलीला मैदान की रैली को टालने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें NTV TIME पर।

पीएम जनमन योजना के...

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, सभी कमियां दूर होने के बाद...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार जिले के सरदारपुर से किसानों के खातों...
Homeमध्य प्रदेशबालाघाट पहुंचे राहुल गांधी, बैगा क्षेत्र में बच्चों से की मुलाकात; बीमारियों...

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी, बैगा क्षेत्र में बच्चों से की मुलाकात; बीमारियों से जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज बालाघाट/ मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बैगा आदिवासी क्षेत्र में बच्चों की मौत का मामला अब लगातार चर्चा में है। इसी बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट पहुंचे। उन्होंने बिरसा क्षेत्र के माटे गांव स्थित प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद राहुल गांधी जगला गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बीमारी से जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने स्कूल में करीब 15 मिनट बच्चों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, स्कूल आने-जाने और मध्यान्ह भोजन से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों से संवाद के बाद वे जगला गांव के लिए रवाना हुए।

करीब तीन बजे राहुल गांधी जगला पहुंचे। उनके दौरे को लेकर गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम में करीब 1500 लोगों के जुटने की जानकारी सामने आई। राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर बच्चों की बीमारी, उपचार के दौरान सामने आई परिस्थितियों और क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

यह भी पड़े

https://ntvtime.com/दुबई-फ्लाइट-हादसे-में-सैक/

मृत बच्चों के परिवारों से सीधी बातचीत

जगला गांव उन इलाकों में शामिल है, जहां बीमारी की चपेट में आने के बाद कई आदिवासी बच्चों की मौत हुई है। राहुल गांधी ने मृत बच्चों के स्वजन से मुलाकात कर उनके दुख को सुना और परिवार की स्थिति की जानकारी ली। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी बालाघाट पहुंचे। हालांकि, प्रभावित आदिवासी परिवारों के साथ राहुल गांधी की बातचीत के दौरान दोनों नेताओं को अलग रखा गया।

बच्चों की मौत का आंकड़ा बना बड़ा मुद्दा

बालाघाट के बैहर और बिरसा विकासखंड के बैगा बहुल इलाकों में पिछले कुछ समय से बच्चों के बीमार होने और मौतों की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्टों में मलेरिया, खसरा, कुपोषण और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार बच्चों की मौत का आंकड़ा 30 से अधिक पहुंच चुका है। एक रिपोर्ट में 34 मौतों की जानकारी दी गई है, जबकि बैहर से कांग्रेस विधायक संजय उइके ने इससे अधिक, 43 मौतों का दावा किया है। अलग-अलग आंकड़ों के चलते वास्तविक संख्या को लेकर स्थिति पूरी तरह एक जैसी नहीं है।

राहुल गांधी का बालाघाट दौरा ऐसे वक्त में हुआ है, जब आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार की उपलब्धता और बच्चों की लगातार मौतों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज रही है। इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर जमीनी स्थिति समझने की कोशिश की।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments