Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार जिले के सरदारपुर से किसानों के खातों...

ट्रंप का बड़ा दावा:...

Donald Trump Claim: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, 250% टैरिफ लगाने और अमेरिका से कारोबार बंद करने की धमकी देकर रुकवाई थी भारत-पाकिस्तान की जंग। जानें पूरी खबर।

MoRTH का बड़ा फैसला:...

Car Safety Rules India: भारत में 1 अक्टूबर 2030 से सभी नई कारों में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक (AEBS) अनिवार्य होगा। ड्राइवर को झपकी आने पर अलार्म बजाएगी गाड़ी।

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।
HomeUncategorizedपीएम जनमन योजना के आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करें -...

पीएम जनमन योजना के आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करें – जिला पंचायत सीईओ

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, सभी कमियां दूर होने के बाद ही भवनों का होगा हैंडओवर*

*डिंडौरी, 24 अक्टूबर 2026*

    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत जिले में निर्माणाधीन एवं अधूरे आंगनवाड़ी भवनों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं तथा भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
    जिला पंचायत सीईओ श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधूरे आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता संबंधी कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तथा सभी आवश्यक कमियों को दूर किए जाने के बाद ही इंजीनियरिंग विभाग द्वारा संबंधित विभाग को भवन हैंडओवर किए जाएं, ताकि आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके।
     बैठक में समस्त जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments