Thursday, October 1, 2026

TOP NEWS

रेलवे यात्रियों के लिए...

भारतीय रेलवे ने 1 अक्टूबर से टिकट चेकिंग के नियमों में बड़ी सख्ती की है। अब ग्रुप टिकट पर ओरिजिनल आईडी अनिवार्य है और बिना टिकट सफर पर जुर्माना ₹250 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है। यात्रा से पहले पूरी खबर पढ़ें।

इंदौर में महिला से...

Indore Crime: इंदौर में महिला से 4.16 करोड़ की बड़ी ठगी। कोर्ट केस में राहत दिलाने के नाम पर कारोबारी ने ऐंठे पैसे, मांगने पर दी धमकी। पुलिस ने दर्ज की FIR।

MP Soybean Registration 2026:...

MP Soybean Registration 2026: मध्य प्रदेश में सोयाबीन पंजीयन 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जानें रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, जरूरी दस्तावेज और बैंक खाता ₹1 वेरिफिकेशन का नया नियम।

शहडोल में हैवानियत: जिला...

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक डॉक्टर दंपती पर एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। बाल कल्याण समिति द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeदेशभारतीय सैनिकों के रोने से लेकर एयरपोर्ट धमाकों तक...PIB फैक्ट चेक ने...

भारतीय सैनिकों के रोने से लेकर एयरपोर्ट धमाकों तक…PIB फैक्ट चेक ने कई झूठी खबरों को किया

  • भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच इंटरनेट पर इस संघर्ष से जुड़ी सूचनाओं पर पीआईबी फैक्ट चेक लगातार जांच अभियान चला रहा है और देशवासियों को ऐसी खबरों पर यकीन न करने और फॉरवर्ड न करने व संयम बरतने की अपील कर रहा है.

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फेक न्यूज फैल रही हैं. पीआईबी फैक्ट चेक के माध्यम से इन भ्रामक सूचनाओं को पहचान कर उन्हें चिन्हित कर लगातार जागरूकता फैलाई जा रही है. यह गलत सूचनाएं तनाव को और बढ़ा सकती है और जनता की धारणा को गुमराह कर सकती है.

पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भ्रामक दावे को खारिज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ने के कारण भारतीय सैनिक रो रहे हैं और अपने पद छोड़ रहे हैं. पीआईबी ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाए गए युवा इंदौर की एक निजी रक्षा कोचिंग संस्थान, इंदौर फिजिकल अकादमी के छात्र हैं, जो भारतीय सेना में चयनित होने की खुशी में भावुक हो रहे थे.

ऐसे ही सोशल मीडिया पर चल रहा है कि भारतीय पोस्ट को तबाह कर दिया गया है. लेकिन यह एक पुराना वीडियो है जिसके लिए पीआईबी फैक्ट चेक ने आगाह किया है. यह वीडियो 15 नवंबर, 2020 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था.

पीआईबी फैक्ट चेक ने एक और फेक न्यूज की पोल खोली है. इस खबर में बताया जा रहा था कि जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर एयरपोर्ट के पास धमाके हुए हैं.यह अल जजीरा की रिपोर्ट थी. पीआईबी ने ऐसी झूठी खबरों से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि केवल आधिकारिक स्रोत पर ही भरोसा बनाए रखें.

ऐसे ही जयपुर एयरपोर्ट पर धमाके के दावे झूठे निकले हैं. जयपुर एयरपोर्ट पूरी तरह सुरक्षित है और इसके बारे में जयपुर के डीसी ने भी स्पष्टीकरण जारी किया है.

वहीं, सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है. यह दावा पूरी तरह फर्जी है. पीआईबी फैक्ट चेक ने कहा कि सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने के लिए ऐसे कंटेंट बनाए जाते हैं. कृपया सतर्क रहें. ऐसे वीडियो फॉरवर्ड न करें. सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरों में एक दावा यह भी किया जा रहा है कि पाकिस्तान के हमले के कारण भारत के 70 प्रतिशत इलेक्ट्रिक ग्रिड काम नहीं कर रहे हैं. यह दावा भी झूठा साबित हुआ है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments