Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशBhopal News: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, सबूत मिटाने...

Bhopal News: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या, सबूत मिटाने के लिए केयरटेकर ने खोला LPG सिलेंडर

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके सूरजनगर (रातीबड़ थाना क्षेत्र) से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ 1982 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल (70 वर्ष) की उनके ही घर में धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने का मुख्य आरोपी कोई और नहीं, बल्कि महज 2 से 3 दिन पहले नौकरी पर रखा गया उनका फुल-टाइम केयरटेकर वरुण कुमार है, जो घटना के बाद से कीमती सामान लूटकर फरार है।

हादसे का रूप देने की थी खौफनाक साजिश

पुलिस तफ्तीश में जो खुलासा हुआ है, उसने सभी को चौंका दिया है। आरोपी वरुण कुमार ने न सिर्फ पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या की, बल्कि अपराध को छुपाने और घर को ब्लास्ट से उड़ाने की भी साजिश रची थी। हत्या के बाद आरोपी ने किचन में जाकर LPG गैस सिलेंडर की पाइप को डिस्कनेक्ट कर दिया और गैस खुली छोड़ दी, ताकि पूरे घर में गैस फैल जाए। इसके साथ ही उसने पास में ही एक इलेक्ट्रिक प्रेस (Iron) को भी स्विच ऑन करके छोड़ दिया था। आरोपी का मकसद यह था कि गैस लीक होने और गर्म प्रेस से शॉर्ट सर्किट या आग लगने के कारण घर में धमाका हो जाए, जिससे हत्या के सारे सबूत जलकर खाक हो जाएं और यह एक हादसा लगे।

कमरे में बंद थी पत्नी, सुबह खुला राज

राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी निशी अग्रवाल के साथ सूरजनगर स्थित बंगले में रहते थे। वे पिछले कुछ समय से रीढ़ की हड्डी (Spinal problem) की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके कारण हाल ही में पंजाब की एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए मेल नर्स सह केयरटेकर वरुण कुमार को काम पर रखा गया था।

तड़के करीब 4 से 5 बजे के बीच जब उनकी पत्नी मॉर्निंग वॉक के लिए जाने के लिए उठीं, तो उन्होंने देखा कि उनके बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद (Latch) था। उन्होंने खिड़की से फार्महाउस परिसर में ही रहने वाले दूसरे स्टाफ (अमर) को आवाज लगाई। जब अमर ने आकर दरवाजा खोला, तो पूरे घर में एलपीजी गैस की तेज बदबू आ रही थी। अमर ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पहले सिलेंडर को हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद जब वे राकेश अग्रवाल के कमरे में पहुंचे, तो बिस्तर पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

CCTV में बैग लेकर भागता दिखा आरोपी

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स (FSL Team) मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने पर मुख्य संदिग्ध वरुण कुमार रात करीब 2:15 बजे एक बैग लेकर घर से भागता हुआ दिखाई दिया है। पुलिस के मुताबिक, अलमारियों के लॉकर टूटे हुए हैं और कीमती सामान गायब है, जिससे साफ है कि हत्या लूट के इरादे से की गई थी।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के बाद भोपाल में हड़कंप मच गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पुलिस महानिदेशक (DGP) को मामले की खुद मॉनिटरिंग करने तथा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी वरुण और उसे भेजने वाली एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments