Sunday, March 15, 2026

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...
HomeUncategorizedमहंत रोहित गिरि बने हिंदू जागरण मंच के नए जिला संयोजक

महंत रोहित गिरि बने हिंदू जागरण मंच के नए जिला संयोजक

अवध प्रांत बैठक में महंत रोहित गिरि बने हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक

लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचार परिवार के अंतर्गत कार्यरत हिंदू जागरण मंच की अवध प्रांत बैठक में महंत रोहित गिरि को सर्वसम्मति से जिला संयोजक नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

बैठक में बताया गया कि महंत रोहित गिरि लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जनसेवा और संगठन विस्तार में सक्रिय रूप से जुटे रहे हैं। समाजहित और संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति, मजबूती और विस्तार मिलेगा।

नई जिम्मेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए महंत रोहित गिरि ने कहा कि वे संगठन द्वारा प्रदत्त विश्वास के लिए आभारी हैं और समाज में जागरूकता, राष्ट्रभाव, सांस्कृतिक संरक्षण तथा सेवा कार्यों को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments