Thursday, September 17, 2026

TOP NEWS

पन्ना की रत्नगर्भा धरती...

पन्ना की NMDC मझगवां खदान में मिला 27.29 कैरेट का दुर्लभ हीरा। 16 साल बाद मिली दूसरी सबसे बड़ी कामयाबी, जानें कितनी है इस 'कोहिनूर' की अनुमानित कीमत।

अहिल्या पथ का विरोध:...

इंदौर में अहिल्या पथ योजना के तहत 8 गांवों की 1400 हेक्टेयर जमीन के सौदों और डायवर्जन पर रोक के विरोध में हजारों किसानों ने IDA दफ्तर का घेराव किया। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में एक्टिविस्ट प्रहलाद...

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ वीडियो बना रहे एक्टिविस्ट प्रहलाद पांडेय पर हमला। विधायक गोलू शुक्ला के समर्थकों पर मारपीट का आरोप, देखें वायरल वीडियो।

लॉरेंस गैंग की कनाडा...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की कनाडाई सरकार और पुलिस को खुली चुनौती। कनाडा के मीडिया हाउस CBC News ने गैंग की एक खुफिया चिट्ठी का खुलासा किया है, जिसमें गैंग ने दावा किया है कि कनाडा में उनके 5000 से ज्यादा शूटर एक्टिव हैं और वे पूरे कनाडा पर राज करेंगे। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशअंतिम यात्रा की हो रही थी तैयारी अचानक जीवित हुए बुजुर्ग, 1...

अंतिम यात्रा की हो रही थी तैयारी अचानक जीवित हुए बुजुर्ग, 1 दिन बाद फिर हो गई मृत्यु

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर से मौत का हैरान कर देने वाला, मौत के बाद कुछ पल के लिए फिर जीवित हो उठे थे माखनलाल

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/मरने के बाद फिर जिंदा होना और फिर मौत हो जाने का चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है. यहां पंचकुइया क्षेत्र में रहने वाले 70 साल के माखनलाल वेद की एक नहीं बल्कि दो बार मत्यु हुई है, इस घटना को लेकर पूरे शहर में चर्चा है. माखनलाल अपनी मौत के बाद अंतिम संस्कार के तैयारियों के बीच फिर जीवित हो उठे थे.

अंतिम संस्कार से पहले शरीर में आई जान

माखनलाल वेद का 6 नवंबर को दोपहर 1 बजे ब्रेन हेमरेज के बाद निधन हो गया था. अस्पताल में भर्ती होने और दिल की धड़कन बंद होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. दुख की घड़ी में परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां प्रारंभ कर दीं. यहां तक की सोशल मीडिया पर शोक संदेश भी रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दिया गया. शाम 4:30 बजे पंचकुइयां मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार होना था, तभी उनके शरीर में जान वापस आ गई.

मृतक माखनलाल वेद की जीवित अवस्था की तस्वीर

डॉक्टर्स ने की फिर जीवित होने की पुष्टि

मृतक के परिचित व कर्मचारी नेता हरीश बोयत ने बताया, ” अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी कुछ ही देर बाद घरवालों को मृतक मलखान के शरीर में हलचल दिखाई दी, जिसे देखकर घर के लोग भी चौंक गए. उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि इस तरह कोई बॉडी को नहलाने के दौरान जीवित हो सकता है. इसके बाद परिजनों ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर ने फिर से जांच के बाद उन्हें जीवित बताया. यह घर के लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था.”

दो बार मृत्यु के संदेश ने लोगों को चौंकाया

माखनलाल उर्फ मलखान दादा की जीवित होते ही तुरंत सोशल मीडिया पर फिर से मैसेज चलाया गया जिसमें लिखा गया कि भगवान महाकाल की कृपा से मलखान अभी जीवित हैं. लेकिन दूसरे ही दिन फिर खबर आई कि मलखान दादा की फिर से मृत्यु हो गई है. इसके बाद फिर से सभी को अंतिम संस्कार में शामिल होने की सूचना दी गई है. शहर में इस घटना की खासी चर्चा है कि किया व्यक्ति कि दो बार मृत्यु हो सकती है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments