Wednesday, November 4, 2026

TOP NEWS

स्वास्थ्य संस्थाओं के निरीक्षण...

बंद मिले उपस्वास्थ्य केंद्रों एवं नवजात शिशुओं की गृहभेंट में लापरवाही पर स्वास्थ्य...

जबलपुर स्कूल विवाद: छात्राओं...

जबलपुर स्कूल विवाद: छात्राओं से कचरा उठवाने पर मचा बवाल, प्राचार्या को DEO...

छात्रा को नंबर देना...

इंदौर में छात्र को श्मशान ले जाकर अर्धनग्न कर पीटने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला। छात्र की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूरी ख़बर पढ़ें।

इंदौर के पानी हाइड्रेंट...

इंदौर में गर्मी में पानी की चोरी और टैंकरों की हेराफेरी रोकने के लिए पानी हाइड्रेंट पर CCTV कैमरे लगेंगे। MIC ने दी मंजूरी। पूरी खबर यहां पढ़ें।
HomeUncategorizedरबी फसल के लिए चना-मसूर बीज पर मिलेगा अनुदान, जिले में पर्याप्त...

रबी फसल के लिए चना-मसूर बीज पर मिलेगा अनुदान, जिले में पर्याप्त भंडारण

मसूर बीज पर 75 प्रतिशत तक और चना बीज पर 75 प्रतिशत तक अनुदान की सुविधा, निर्धारित दर पर किसानों को होगा वितरण*

*डिंडौरी, 04 नवंबर 2026*

     किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा रबी वर्ष 2026-27 में किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगद बीज वितरण योजना के तहत चना एवं मसूर बीज पर अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले के सभी विकासखंडों में किसानों की मांग के अनुरूप चना एवं मसूर के प्रमाणित बीज का पर्याप्त भंडारण किया गया है। किसान निर्धारित अनुदान का लाभ लेकर रबी फसल की बोनी के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज प्राप्त कर सकते हैं।
*मसूर बीज पर 75 प्रतिशत तक अनुदान*
       विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 वर्ष से अधिक अवधि की किस्मों के मसूर बीज पर 75 प्रतिशत अथवा 9 हजार रुपये प्रति क्विंटल, जो भी कम हो, अनुदान दिया जाएगा। मसूर बीज का निर्धारित विक्रय मूल्य 108 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसमें 81 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान दिया जाएगा, जबकि किसानों को मात्र 27 रुपये प्रति किलोग्राम राशि जमा करनी होगी।
*चना बीज की किस्मों पर अलग-अलग अनुदान*
     चना बीज की 5 वर्ष तक की अवधि वाली किस्मों पर 75 प्रतिशत अथवा 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल, जो भी कम हो, अनुदान देय होगा। चना बीज का निर्धारित विक्रय मूल्य 88.40 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसमें 60 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान मिलेगा तथा किसानों को 28.40 रुपये प्रति किलोग्राम राशि स्वयं जमा करनी होगी। वहीं, 5 वर्ष से अधिक अवधि वाली चना किस्मों पर 50 प्रतिशत अथवा 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल, जो भी कम हो, अनुदान दिया जाएगा। इस श्रेणी में 40 रुपये प्रति किलोग्राम अनुदान के बाद किसानों को 48.40 रुपये प्रति किलोग्राम राशि वहन करनी होगी।
      किसान योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने विकासखंड के कृषि विभाग कार्यालय अथवा संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे रबी फसल की बोनी के लिए प्रमाणित बीज का उपयोग करें तथा शासन की अनुदान योजना का लाभ उठाकर बेहतर उत्पादन की दिशा में कदम बढ़ाएं।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments