Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

PM Modi at Bloomberg...

ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026 में पीएम मोदी का बड़ा बयान. प्रधानमंत्री ने दुनिया को 'पावर टू एम्पावर' का नया मंत्र देते हुए भारत की डिजिटल शक्ति, ढाई लाख स्टार्टअप्स और रिफॉर्म एक्सप्रेस की उपलब्धियां गिनाईं. जानिए पीएम के भाषण की मुख्य बातें. पूरी खबर पढ़ें.

Apple Welcome Home Event...

"Apple Event Today: आज शाम 6:30 बजे होने जा रहे एप्पल के मेगा इवेंट में कंपनी अपना पहला सिरी AI पावर्ड स्मार्ट होम हब 'HomeView' और नया Apple TV 4K लॉन्च करने जा रही है। जानिए इस इवेंट के सभी बड़े फीचर्स और लाइव अपडेट्स।

MP OBC Reservation: हाईकोर्ट...

ओबीसी आरक्षण मामला: मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी मोहन सरकार। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से मिलकर तैयार की बड़ी कानूनी रणनीति।"

वोट चोरी’ मामले में...

'वोट चोरी' के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी गठबंधन (INDIA Bloc) को झटका. SC रजिस्ट्री ने राहुल गांधी और खड़गे की संयुक्त याचिका में निकालीं 14 तकनीकी खामियां, ₹220 कोर्ट फीस भी पाई गई कम. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.
Homeबिहारअधूरी रह गई महाकुंभ जाने की ख्वाहिश!

अधूरी रह गई महाकुंभ जाने की ख्वाहिश!

अधूरी रह गई महाकुंभ जाने की ख्वाहिश! ट्रेन में बैठने से पहले ही हादसे में गई तीनों की जान

दीपक तिवारी
नालंदा: बिहार के नालंदा में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार के कारण ट्रक से टक्कर के बाद बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक लड़की भी शामिल है. वहीं, एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के आयुध फैक्ट्री के पास की है.
हादसे में तीन लोगों की मौत: मृतक की पहचान लहुवार लक्ष्मीपुर गांव निवासी बिंदेश्वरी यादव के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार और संजय यादव के 18 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार के तौर पर हुई है, जबकि एक 14 वर्षीय लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिसकी पहचान में पुलिस जुटी हुई है. मृतक मंटू घर का इकलौता चिराग था और ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.
महाकुंभ जाने के लिए जा रहे थे ट्रेन पकड़ने: घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि देर रात तीनों लोग प्रयागराज जाने के लिए बुध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने निकले के लिए राजगीर रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी बाईपास स्थित धर्मकांटा के पास ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश और मंटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय लड़की ने भी दम तोड़ दिया.

“देर रात तीनों लोग प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. बाईपास स्थित धर्मकांटा के पास खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी. जिसमें मुकेश और मंटू की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं साथ जा रही एक लड़की की भी बाद में मौत हो गई.”- भूपेंद्र कुमार, रिश्तेदार
जांच की जुटी पुलिस: वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और ट्रक को जब्त कर लिया है. साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments