Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeदेशअहमदाबाद विमान हादसे में मणिपुर की दो बेटियों ने भी गंवाई जान,...

अहमदाबाद विमान हादसे में मणिपुर की दो बेटियों ने भी गंवाई जान, परिवारों में पसरा मातम

गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 गुरुवार दोपहर करीब 1:38 बजे टेकऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जबकि एक यात्री, विश्वास कुमार रमेश, गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वह लंदन के निवासी हैं और इस समय अहमदाबाद में अपने भाई के साथ थे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने के बाद मीडिया को बताया कि टेकऑफ के कुछ ही देर बाद विमान में तेज आवाज आई और वह गिरने लगे। उन्होंने किसी तरह अपनी सीट से बाहर निकलकर विमान के मलबे से बाहर निकलने में सफलता पाई। वह अब खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज जारी है।

इस हादसे में मणिपुर की दो बेटियों, लामनुनथेम सिंगसन और नगनथोई शर्मा की भी मौत हो गई है। लामनुनथेम सिंगसन मणिपुर के कुकी समुदाय से थीं, जबकि नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम मैतेई समुदाय से थीं। दोनों एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के केबिन क्रू सदस्य थीं। हादसे की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम पसर गया है। रिश्तेदार और पड़ोसी इन परिवारों को ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दर्द इतना है कि जो भी ढांढस बंधाता है, वह खुद भी गमगीन हो जाता है।

इस हादसे के बाद, विमान में सवार मणिपुर के दो बेटियों की मौत ने राज्य और देशभर में शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके परिवार और समुदाय इस दुखद घटना से गहरे सदमे में हैं।

वहीं इस हादसे के बाद, एयर इंडिया और टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी टाटा ग्रुप ने ली है। टाटा ग्रुप ने कहा है कि वह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा और घायलों के इलाज के खर्च को भी वहन करेगा। इसके अतिरिक्त, वह बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में भी सहायता करेगा। टाटा ग्रुप ने इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े होने की बात कही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments