Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशआगर मालवा : माफिया कंटेनर में छुपाकर ले जा रहे थे करोड़ों...

आगर मालवा : माफिया कंटेनर में छुपाकर ले जा रहे थे करोड़ों की अंग्रेजी शराब, पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही अवैध शराब

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

Liquor Container Seized: आगर मालवा जिले में पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए कंटेनर में विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब को बेहद चालाकी से कंटेनर में बनाए चैंबर में छुपाकर रखा गया था. बरामद शराब की कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है, इनमें रॉयल चैलेंजर और रॉयल स्टैग जैसे महंगे ब्रांड्स शामिल है.

एनटीवी टाइम न्यूज आगर मालवा/आगर मालवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात अवैध शराब से भरे एक कंटेनर जब्त करने में सफलता पाई है. अवैध शराब से लैस कंटेनर खचाखच अंग्रेजी शराब की विभिन्न मशहूर ब्रांड्स से भरी हुई थी. शराब माफियाओं ने कंटेनर में शराब को छुपाने के लिए अलग-अलग चैंबर्स बनाए थे, ताकि पुलिस से आसानी से बच निकल सके.

आगर मालवा जिले में पुलिस कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए कंटेनर में अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब बड़ी चालाकी से कंटेनर में बने चैंबर में छिपाई गई थी. बरामद शराब की कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है, जिसमें रॉयल चैलेंजर और रॉयल स्टैग जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं.

कंटेनर में शराब छुपाने के लिए सात अलग-अलग चैंबर्स बना रखे थे

रिपोर्ट के मुताबिक शराब माफियाओं ने पकड़े गए कंटेनर में शराब छुपाने के लिए सात अलग-अलग चैंबर्स बना रखे थे, जिनमें बेहद चालाकी से सबसे पीछे वाले चैंबर को पूरी तरह खाली रखा गया, ताकि जांच में कुछ पता ना चले, जबकि उसके आगे बनाए गए शेष छह चैंबर्स में शराब की पेटियां भरी हुई थीं.

कंटेनर अवैध शराब लेकर मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात जा रही थी

जानकारी के मुताबिक शराब से भरा कंटेनर अवैध रूप से पंजाब के चंडीगढ़ से चलकर राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात जा रही थी. सूत्रों से पता चला है कि कंटेनर के ड्राइवर को चंडीगढ़ से चलता हुए गुजरात तक कंटेनर को पहुंचना था. गुजरात पहुंचने के बाद कंटेनर ड्राइवर वॉट्सएप कॉल के जरिए किसी से संपर्क कर शराब को ठिकाने लगाता.

करीब एक करोड़ रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर सड़क पर 'केवल खाद्य तेल के लिए' लिखकर चल रहा था, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो. शराब पकड़े जाने से बचने के लिए शराब माफियाओं ने जब्त कंटेनर के पिछले हिस्से को खाली छोड़ दिया था.

एक करोड़ रुपए आंकी जा रही है बरामद अवैध शराब की कीमत

बताया जाता है कंटनेर में लदे अवैध शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपए से ज्यादा की आंकी जा रही है. हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है. कंटनेर ड्राइवर को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments