Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

राहुल गांधी का बड़ा...

राहुल गांधी ने विपक्षी आंदोलन को 'शिवजी की बारात' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर के अस्पताल में चूहों ने कुतर दिए 2 नवजातों के हाथ,...

इंदौर के अस्पताल में चूहों ने कुतर दिए 2 नवजातों के हाथ, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप तो भागे-भागे पहुंचे डॉक्टर, जांच के आदेश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर के सरकारी अस्पताल में चूहों का आतंक सामने आया है. चूहों ने दो नवजात बच्चों के हाथ कुतर दिए हैं. इस घटना के बाद से अस्पताल में हड़कंप मच गया है.

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (Maharaja Yeshwantrao M. YHospital) में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतर दिए. जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया. दोनों बच्चों को जन्म के तुरंत बाद दो-तीन दिन पहले NICU में भर्ती किया गया था. रविवार को पहली घटना हुई थी, जबकि सोमवार को दूसरी घटना सामने आई. स्टाफ ने तुरंत वरिष्ठ डॉक्टरों को सूचना दी और सीनियर डॉक्टर यूनिट में पहुंचे. बच्चों का तत्काल इलाज शुरू किया गया और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया.

एमवाय अस्पताल NICU में चूहों ने नवजातों के कुतर दिए हाथ

दरअसल, रविवार को पहली बार एक नवजात पर चूहे ने हमला किया था, जिसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया. सोमवार को दूसरी घटना सामने आने के बाद स्टाफ ने वरिष्ठ डॉक्टरों को जानकारी दी. इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया. वहीं अस्पताल प्रशासन ने जांच का आदेश दिया. बता दें कि एमवायएच की गिनती सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में होती है.

अस्पताल में मचा हड़कंप

सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने बताया कि अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल आखिरी बार पांच साल पहले हुआ था. नवजातों के परिजन अक्सर खाने की सामग्री वार्ड तक ले आते हैं, जिससे चूहों की संख्या बढ़ रही है.

अस्पताल कर्मचारियों को दिए गए निर्देश 

उन्होंने ने बताया कि एमवायएच के कर्मचारियों को ताकीद की गई है कि वो अस्पताल में पूरे 24 घंटे निगरानी बनाए रखें ताकि आइंदा ऐसी घटना न हो. एमवायएच की खिड़कियों पर लोहे की मजबूत जालियां लगवाई जा रही हैं और मरीजों के तीमारदारों से कहा गया है कि वे बाहर से खाने-पीने का सामान लेकर अस्पताल के वॉर्ड में न आएं, क्योंकि ये चीजें चूहों को आकर्षित करती हैं.

पूरे अस्पताल और आसपास चूहों की काफी भरमार

डॉ. ब्रजेश लाहोटी ने कहा कि पूरे अस्पताल और आसपास चूहों की काफी भरमार है. स्टाफ को सतर्क रहने और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. NICU में चूहों की आवाजाही रोकने और बड़े स्तर पर पेस्ट कंट्रोल कराने की योजना बनाई जा रही है. अस्पताल प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि नवजातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और उनके परिजनों को फिलहाल डर न लगे इसलिए उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments