Monday, October 5, 2026

TOP NEWS

सलेमपुर में कांग्रेस ने...

सलेमपुर में कांग्रेस ने दिखाया दमखम, विधायक जाती के समक्ष सैकड़ों समर्थकों ने...

धनौरी में अमृत लॉ...

रुड़की के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज की बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबकर पीएसी (PAC) जवान आदिल गंभीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू के बाद जवान को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

GATE 2027 Registration: बिना...

GATE 2027 के लिए बिना लेट फीस आवेदन करने का आज (5 अक्टूबर) आखिरी मौका है. IIT मद्रास द्वारा किए गए 4 बड़े बदलावों के साथ जानें स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका, जरूरी तारीखें और फीस का पूरा विवरण.

दिल्ली में बढ़ते रेप...

दिल्ली-NCR में बढ़ते रेप मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त। दिल्ली पुलिस को निर्देश- अपराधियों में कानून का ऐसा खौफ पैदा करें कि वे अपराध करने से डरें। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर के राजनगर में पत्थरबाजों का आतंक, कारों में की तोड़फोड़

इंदौर के राजनगर में पत्थरबाजों का आतंक, कारों में की तोड़फोड़

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

राजनगर में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाते हुए करीब पांच कारों के कांच फोड़ दिए। बदमाशों ने खासतौर पर राजस्थान पासिंग वाहनों को निशाना बनाया। पुलिस चौकी के पास हुई घटना से रहवासियों में दहशत है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान में जुटी है। कुछ महीने पहले भी पार्षद की कार समेत पांच वाहनों में तोड़फोड़ हुई थी।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ चंदन नगर और मल्हारगंज थाना क्षेत्र के बीच रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। हुकुमचंद कॉलोनी की तरफ से आए बदमाशों ने राजनगर की अलग-अलग गलियों में खड़ी कारों पर पथराव कर दिया। बदमाशों ने करीब पांच कारों के कांच फोड़ दिए और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। खास बात यह है कि जिस क्षेत्र में बदमाशों ने उत्पात मचाया, वहां पुलिस चौकी भी है।घटना की जानकारी पुलिस को देर शाम मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। रहवासियों के मुताबिक बदमाश बाइक से आए थे और अलग-अलग जगह खड़ी कारों पर अचानक पत्थर बरसाने लगे। कुछ ही देर में इलाके में कई वाहनों के कांच टूटे मिले। घटना के बाद बड़ी संख्या में रहवासी मौके पर जमा हो गए और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

राजस्थान पासिंग कारों को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने मुख्य रूप से राजस्थान पासिंग कारों को निशाना बनाया। हालांकि पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश थी या बदमाशों ने महज उत्पात मचाने के लिए वाहनों में तोड़फोड़ की।टीआई तिलक करोले के अनुसार, बदमाश मल्हारगंज थाना क्षेत्र की हुकुमचंद कॉलोनी की तरफ से आए थे। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर पथराव करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पहले भी पार्षद की कार समेत 5 वाहनों में तोड़फोड़

राजनगर में वाहनों को निशाना बनाने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पहले भी बदमाशों ने एक पार्षद की कार समेत करीब पांच वाहनों के कांच फोड़ दिए थे। उस मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने जांच करते हुए तीन बदमाशों की पहचान कर उन्हें पकड़ा था। बाद में आरोपितों को चंदन नगर पुलिस के हवाले किया गया था।पुरानी घटना के बाद अब दोबारा इसी तरह वाहनों में तोड़फोड़ होने से रहवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बदमाश लगातार बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं, जिससे रात के समय इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

CCTV फुटेज से खुलेगा राज

रविवार की घटना के बाद पुलिस ने राजनगर और हुकुमचंद कॉलोनी के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक सवार बदमाश कितने थे और किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे।मल्हारगंज टीआई नीरज बिरथरे के अनुसार, आरोपित हुकुमचंद कॉलोनी की तरफ से आए थे और एक कार पर पत्थर मारकर भाग गए। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments