Wednesday, November 4, 2026

TOP NEWS

इंदौर के पानी हाइड्रेंट...

इंदौर में गर्मी में पानी की चोरी और टैंकरों की हेराफेरी रोकने के लिए पानी हाइड्रेंट पर CCTV कैमरे लगेंगे। MIC ने दी मंजूरी। पूरी खबर यहां पढ़ें।

देवास में TI को...

मध्य प्रदेश के देवास में शहीद टीआई दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलने वाले ड्राइवर गजेंद्र उर्फ अक्कू और क्लीनर धीरज का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। पूरी खबर पढ़ें।

भारतीय ऑटो बाजार में...

मासेराती ने भारत में एक साथ 5 लग्जरी कारें और सुपरकार्स लॉन्च की हैं। ₹1.14 करोड़ से ₹5.72 करोड़ तक की इन गाड़ियों की पूरी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतें जानने के लिए पढ़ें।

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस...

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग ने ₹75 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया। वहीं बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म को पाइरेसी से बचाने के लिए लीक पर सख्त रोक लगा दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : जब DJ वाले बाबू पर लोगों ने लट्ठ बजा दिया,...

इंदौर : जब DJ वाले बाबू पर लोगों ने लट्ठ बजा दिया, वीडियो में दिखा हैरतअंगेज नजारा

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • रावजी बाजार थाना क्षेत्र के हरिसिद्धि रोड पर निकाले गए चेटीचंड जुलूस में दो पक्ष के आपस में भिड़ने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. डीजे संचालक जबरन गाड़ी अंदर लाने की कोशिश कर रहा था, इससे नाराज एक गुट के लोग डीजे गाड़ी पर चढ़ गए और डीजे संचालक पर हमला कर दिया.

इंदौर शहर में सोमवार को सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड महोत्सव के आखिरी दिन निकाले गए जूलूस में डीजे की गाड़ी आगे बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद जुलूस में शामिल एक गुट डीजे संचालक को लाठी-डंडे से पीट दिया. जुलूस में हुई डीजे संचालक की पिटाई का वीडियो इंटरनेट पर अब खूब वायरल हो रहा है.

रावजी बाजार थाना क्षेत्र के हरिसिद्धि रोड पर निकाले गए चेटीचंड जुलूस में दो पक्ष के आपस में भिड़ने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. डीजे संचालक जबरन गाड़ी अंदर लाने की कोशिश कर रहा था, इससे नाराज एक गुट के लोग डीजे गाड़ी पर चढ़ गए और डीजे संचालक पर हमला कर दिया. 

चेटीचंड महोत्सव के अंतिम दिन हरिसिद्धि रोड पर निकाला गया जुलूस

गौरतलब है इंदौर में सिंधा समाज द्वारा 23 से 30 मार्च तक मनाए गए चेटीचंड महोत्सव के अंतिम दिन सोमवार को हरिसिद्धि रोड पर जुलूस निकाला गया, जिसमें डीजे गाड़ी भी शामिल था. चेटीचंड महोत्सव में 50 से ज्यादा सिंधी संस्थाएं ने हिस्सा लिया था. इस महोत्सव में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे.

जुलूस में दुर्घटना से नाराज हुए लोगों ने डीजे संचालक पर हमला कर दिया

रिपोर्ट के मुताबिक चेटीचंड महोत्सव के अंतिम दिन यानी सोमवार 30 मार्च को हरिसिद्धि रोड पर जुलूस निकाला जा रहा था. विवाद जुलूस में शामिल डीजे वाले बाबू को लेकर हुआ. बताया जाता है जुलूस में शामिल एक गुट जबरन डीजे की गाड़ी को अंदर ला रहा था, जिससे एक दुर्घटना हो गई, इससे नाराज दूसरे गुट ने डीजे संचालक पर हमला कर दिया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग डीजे की गाड़ी पर चढ़कर डीजे संचालक को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच कर रही है. 

जुलूस में हुई दुर्घटना से देखते ही देखते कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई

बताया जाता है कि जुलूस में हुई दुर्घटना से एक पक्ष के लोग उग्र हो गए और कहासुनी हाथापाई में तब्दील हो गई. कुछ लोगों ने मामला शांत करने की कोशिश की, लेकिन नाराज गुट के लोग डीजे की गाड़ी पर जा चढ़े और डीजे संचालक पर लाठी-डंडों हमला कर दिया. सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने अंततः मा्मला शांत कराया.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments