Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

‘लोकतंत्र के रक्षकों’ का...

दिल्ली प्रेस क्लब में अभिजीत दीपके और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। तीखे सवालों पर भड़के नेताओं ने पत्रकारों को ₹50 देकर बाहर निकालने को कहा। पूरी रिपोर्ट।

व्हाइट-कॉलर आतंकवाद’ और अकेले...

व्हाइट-कॉलर आतंकवाद' और अकेले हमलावरों के उभरते खतरे से निपटने के लिए नागरिक...

1 November से बदल...

1 November से बदल रहा है Calling का नियम! DoT के आदेश पर अब बिना किसी ऐप के फोन स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली KYC नाम। जानें कैसे काम करेगा CNAP सिस्टम।

इंदौर मेट्रो का बड़ा...

Indore Metro Update: छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन के लिए 74 साल पुराने मल्हारगंज थाने पर चला बुलडोजर. जानें पाइलिंग काम और टीबीएम नर्मदा सुरंग निर्माण की पूरी रिपोर्ट.
Homeमध्य प्रदेशइंदौर: डेली कॉलेज की छवि खराब करने की कोशिश

इंदौर: डेली कॉलेज की छवि खराब करने की कोशिश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था डेली कॉलेज की छवि सोशल मीडिया पर खराब करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि साल 2024 से एक सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर संस्था और उसके प्रबंधन के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किए जा रहे थे।

इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, डेली कॉलेज सोसायटी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर संदीप पारेख, अनुराग जैन, रंजीत सिंह और मानवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों ने “Voice Of DC”( वाइस ऑफ़ डेली कालेज ) नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था, जिसके जरिए संस्था, उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और प्रबंधन के खिलाफ झूठी और भ्रामक जानकारी पोस्ट की जा रही थी।

शिकायत में यह भी सामने आया है कि इस अकाउंट का मकसद संस्था की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और उससे जुड़े लोगों को भड़काना था। मामले में “Ahead Media” फर्म की संचालिका अलीशा सैनी का नाम भी सामने आया है, जिन्होंने इस साजिश का हिस्सा बनने से इनकार करते हुए पूरी जानकारी प्रबंधन को दी। फिलहाल क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments