Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

जर्मनी में रोबोट ने...

जर्मनी के कोलोन में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान नियमों के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने रोबोट को ज़ब्त किया और दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूरी खबर पढ़ें।

भागीरथपुरा दूषित जल कांड...

भागीरथपुरा दूषित जल कांड के आरोपी IAS रोहित सिसोनिया को रायसेन का नया कलेक्टर बनाए जाने पर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल।

चंबल में गैंगवार की...

मुरैना के महेश्वरा मंदिर से 60 हजारी डकैत कल्ली गुर्जर ने विरोधी करुआ को दिया 'दम है तो आकर मिल' का खुला चैलेंज। वीडियो वायरल होने के बाद चंबल में गैंगवार की आहट, बीहड़ में 200 जवान कर रहे सर्चिंग। पढ़ें पूरी खबर।

अंकिता भंडारी मर्डर केस:...

अंकिता भंडारी मर्डर केस में दिल्ली के इंडिया गेट पर धरना दे रहे माता-पिता को पुलिस ने तड़के हिरासत में लिया. परिजनों ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध करते हुए सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है. पूरी खबर पढ़ें.
Homeमध्य प्रदेशइंदौर नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 11 लाख की एमडी...

इंदौर नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ 11 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर नारकोटिक्स विंग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतराज्यीय तस्करों से अवैध मादक पदार्थ 1 किलो 11 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपए बताई जा रही है।दरअसल इंदौर नारकोटिक्स विंग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर से लोडिंग पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में 1 किलो 100 ग्राम एमडी ड्रग्स मुंबई ले जाई जा रही है।

डीआईजी महेशचंद के द्वारा मंदसौर नारकोटिक्स विंग की टीम मंदसौर नीमच मिर्जापुरा फाटे पर मुखबिर के बताए अनुसार टीम ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोककर वाहन की तलाशी लेने पर तीन आरोपी शम्सुद्दीन, यामीन खान और समीर शेख के कब्जे से 1 किलो 11 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त करने में सफलता हासिल की है।

पकड़ी गई एमडी ड्रग्स लहसुन के बोरो के नीचे दबाकर तस्करी की जा रही थी, बहरहाल पकड़ी गई एमडी की कीमत 1 करोड़ 11 लाख रुपए बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एमडी ड्रग्स मंदसौर से मुंबई ले जाई जा रही थी। वहीं पकड़ा गया आरोपी पूर्व में 41 किलो अफीम में फरार चल रहा था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments