Thursday, May 7, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी में ‘आप’ का...

डिंडोरी:- बढ़ती महंगाई और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा वृद्धि के...

लखीमपुर खीरी में चौधरी...

लखीमपुर खीरीआज 6 मई 2026 पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के...

शराब दुकानों में रेट...

आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में...

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति बन गया कातिल!...

इंदौर : पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति बन गया कातिल! पत्नी और प्रेमी को बारी बारी उतारा मौत के घाट

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/अवैध संबंधों ने एक और हंसता खेलता परिवार बर्बाद कर दिया। मामला मध्य प्रदेश के महू का है। जहां पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। पति ने पहले अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या की, फिर पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया। दिल दहला देने वाली घटना महू के किशनगंज थाना क्षेत्र की है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बंजारी की रहने वाली लक्ष्मी का महेश नामक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। जब लक्ष्मी के पति संजय को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने गुस्से में आकर पहले महेश की हत्या कर दी। इसके बाद उसने लक्ष्मी को भी मार डाला। जिसमें हत्या के बाद संजय अपनी पत्नी लक्ष्मी का शव लेकर धार जिले के गुजरी पहुंचा, जहां उसने लाश को गुजरी-गढ़ी रोड के बीच फेंक दिया। मामला सामने आने के बाद धामनोद थाना पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की।

वही आरोपी संजय को महेश्वर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है और उसे किशनगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments