Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

इंदौर: ऑनलाइन ऐप पर...

इंदौर में सोशल मीडिया ऐप पर 'रोहित' बनकर राजस्थान की युवती से दोस्ती करने पहुंचे गाजियाबाद के अनस खान को बजरंग दल ने पकड़कर विजयनगर पुलिस के हवाले किया। पहचान छिपाकर मिलने का मामला। पूरी खबर पढ़ें।

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।
HomeUncategorizedइंदौर : परिजनों ने अस्‍पताल में किया हंगामा,गुम व्यक्ति को लावारिस बताकर...

इंदौर : परिजनों ने अस्‍पताल में किया हंगामा,गुम व्यक्ति को लावारिस बताकर पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • स्वजन का आरोप है कि पुलिसकर्मी पंकज जैन को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे तो वह स्वस्थ थे और बात भी कर रहे थे। इसका वीडियो भी बनाया गया है। लेकिन इसके बाद एमवाय अस्पताल में उन्हें उपचार ही नहीं मिला, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। साथ ही बताया कि हमें उनकी अस्थियां मिल गई हैं।

हमारी पुलिस गुम व्यक्तियों को जल्दी ढूंढने के लिए बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी व्यक्ति को लावारिस बताकर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना के बाद स्वजन एमवाय अस्पताल पहुंचे और परिसर में हंगामा किया। दरअसल पंकज जैन(51) निवासी कोटा गुमास्ता नगर रिश्तेदार के यहां आए थे। 25 मई की रात में वह घर से बाहर निकले और फिर नहीं मिले। इस पर स्वजन ने द्वारकापुरी थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। उनका मोबाइल ट्रक ड्राइवर को मिला था।

चार दिन बाद स्वजन को जानकारी मिली कि पुलिस ने लावारिस समझकर अंतिम संस्कार कर दिया।

उसी दिन मांगलिया क्षेत्र में पुलिस को मृतक घायल अवस्था में मिले।

इन्हें वह उपचार के लिए पहले निजी और फिर एमवाय अस्पताल लेकर आए।

लेकिन पुलिस ने उन्हें ढूंढने का प्रयास नहीं किया। यही कारण रहा कि उनका पता हमें एकाश सामाजिक संस्था द्वारा अंतिम संस्कार करने के बाद चल पाया। अंतिम संस्कार के पहले पुलिस चौकी के स्टाफ ने भी ढूंढने की कोशिश नहीं की।बता दें कि मृतक के भाई कोटा से भाजपा के जिलाध्यक्ष है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments