Sunday, September 20, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:10 मर्डर, नायलॉन की...

1976 का वो असली सीरियल मर्डर केस जिसने पूरे पुणे को खौफ से भर दिया था। जानिए कैसे 4 पढ़े-लिखे कॉलेज छात्रों ने मिलकर किए 10 मर्डर और कैसे हुआ उनका अंत!

पत्रकार समाज का दर्पण...

लेदगांव प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे विधायक ग्रेवाल। कहा- पत्रकार समाज का दर्पण और आम जनता के हितों के सच्चे संरक्षक होते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

दुखद: इंदौर के उभरते...

दुखद: इंदौर के उभरते सोशल मीडिया स्टार नमन मीणा का आकस्मिक निधन, बेहद...

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराकर...

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा। डिवाइडर से टकराने के बाद वोल्वो कार बनी आग का गोला, सीट बेल्ट फंसे होने के कारण मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. जगदीश की जिंदा जलकर मौत। देखें पूरा सीसीटीवी वीडियो।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : विरोध में पुलिस थाने का घेराव, कृषि कॉलेज के डीन...

इंदौर : विरोध में पुलिस थाने का घेराव, कृषि कॉलेज के डीन निशाने पर छात्र नेता पर FIR

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

इंदौर के कृषि कॉलेज के डीन व छात्रों के बीच तनाव बढ़ गया है. प्रदर्शन के बीच पुलिस ने छात्रों को समझाइश दी.

इंदौर: इंदौर के कृषि कॉलेज में प्रबंधन और स्टूडेंट्स के बीच विवाद जारी है. पिछले दिनों कॉलेज के 13 छात्रों को निष्कासित कर दिया गया था. इसके विरोध में निष्कासित छात्रों ने अन्य छात्रों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया. इसके बाद एक छात्र नेता पर कॉलेज प्रबंधन ने शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करवा दिया. मामला दर्ज होने के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने तिलक नगर थाने का घेराव कर कॉलेज के डीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की.

कॉलेज से निष्कासित छात्रों को वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारी छात्रों ने मांग की है कि जिन 13 छात्रों को कॉलेज से निकाला गया है. उन्हें वापस लिया जाए. छात्रों का कहना है कि हमारे साथी छात्र राधे जाट पर नियम विरुद्ध कॉलेज प्रबंधन ने केस दर्ज कराया है. जैसे ही बुधवार देर रात छात्रों को इसकी जानकारी मिली तो गुस्सा भड़क गया.

कॉलेज डीन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

छात्रों ने तिलक नगर थाने का घेराव कर कॉलेज के डीन भारत सिंह के खिलाफ छात्रों से अभद्रता और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने की धारा में प्रकरण दर्ज करने की मांग की. पुलिस ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि दो दिन बाद शिकायत की जांच कर कॉलेज के डीन के खिलाफ करवाई की जाएगी. इसके साथ ही छात्र नेता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करने की भी फिर से जांच कराएंगे. वहीं, एसीपी कुंदन मंडलोई ने कहा “छात्रों की शिकायत ध्यान से सुनी है. नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments