Tuesday, October 20, 2026

TOP NEWS

मक्का की मस्जिद में...

सऊदी अरब के मक्का में मस्जिद के अंदर अनैतिक कृत्य के आरोप में बांग्लादेशी पति-पत्नी को मौत की सजा दी गई है। इस कार्रवाई पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर NTV TIME पर।

गरबा करने पर विधानसभा...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की और से गरबा पंडालों में भजनों एवं भक्ति गीतों...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर शिलांग हनीमून मर्डर पर बनेगी फिल्म, नाम हुआ फाइनल, ये निभाएंगे...

इंदौर शिलांग हनीमून मर्डर पर बनेगी फिल्म, नाम हुआ फाइनल, ये निभाएंगे राजा और सोमन का किरदार – RAJA RAGHUVANSHI CASE MADE FILM

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनने जा रही फिल्म, डायरेक्टर एसपी निम्बावत ने रिलीज किया पोस्टर, जल्द शुरू होगी शूटिंग.

इंदौर/देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया अपडेट सामने आया है. इस हत्याकांड पर फिल्म बनने जा रही है. इस बात की पुष्टि राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने की है. उन्होंने बताया कि जल्द ही इस मर्डर मिस्ट्री पर एक फिल्म बनने जा रही है. फिल्म का नाम भी तय हो गया है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी. फिल्म डायरेक्टर एसपी निम्बावत ने फिल्म रजिस्टर भी करा ली है और उन्होंने मंगलवार को राजा रघुवंशी के परिवार से मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की. इस चर्चित हत्याकांड की कहानी जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी.

इंदौर और शिलांग में होगी शूटिंग

फिल्म डायरेक्टर एसपी निम्बावत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि “फिल्म में राजा रघुवंशी की सोनम से शादी, हनीमून के दौरान हुई हत्या और इसके पीछे के तमाम पहलुओं को दर्शाया जाएगा. फिल्म की शूटिंग इंदौर और शिलांग में होगी. फिल्म का 80 फीसदी हिस्सा इंदौर में फिल्माया जाएगा, जहां राजा का जन्म हुआ, पढ़ाई हुई और फिर शादी हुई. बाकी 20 फीसदी सीन शिलांग में फिल्माया जाएगा, जहां राजा की हत्या हुई. फिल्म का नाम ‘हनीमून इन शिलांग’ रखा गया है.”

बड़े पर्दे के साथ ओटीटी पर भी होगी रिलीज

फिल्म में राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी का किरदार निभाने वाले कलाकारों का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है. डायरेक्टर एसपी निम्बावत ने बताया कि “दोनों के किरदार के लिए किसी बड़े घराने के यंग और टैलेंटेड एक्टर को साइन किया जाएगा.” एसपी निम्बावत ने बताया कि “इस फिल्म को बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी रिलीज की तैयारी है. इसके लिए एक चर्चित ओटीटी प्लेटफॉर्म से बात हो गई है. फिल्म को रजिस्टर करा लिया गया है.” बजट को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, बड़े बजट की फिल्म होगी.

सबके सामने सच लाने के लिए बन रही फिल्म’

एसपी निम्बावत ने बताया कि “इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य समाज में ऐसी घटनाओं के बारे में लोगों को अवेयर करना है. ये बताना है कि शादी-विवाह से पहले सारे पहलुओं को अच्छे से समझ लेना चाहिए.” बता दें कि एसपी निम्बावत कबड्डी और एसपी चौधरी ताराचंद जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं. राजा रघुवंशी के परिवार का कहना है कि राजा की हत्या का सच सभी को पता चलना चाहिए. इसलिए फिल्म बनाने का विचार पूरा हुआ है. जिसमें हनीमून मर्डर मिस्ट्री के सच को पर्दे पर लाया जाएगा.

राजा के परिवार का कहना है कि राजा की हत्या एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे बड़ी चालाकी से अंजाम दिया गया था. इसलिए यह सच सबको पता चलना चाहिए. हाल ही में यह भी खबरें आई थीं कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान इस हत्याकांड पर फिल्म बनाने वाले हैं, लेकिन राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने इस खबर को पूरी तरह खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि आमिर खान इस मामले पर कोई फिल्म प्रोड्यूस नहीं कर रहे हैं.

राजा रघुवंशी हत्याकांड केस की क्या है स्थिति?

बता दें कि 11 मई को शादी के बाद राजा और सोनम 20 मई को हनीमून के लिए शिलांग गए थे. जहां 23 मई से दोनों गायब हो गए थे. तलाश शुरू हुई तो 2 जून को राजा का शव एक गहरी खाई में मिला. पोस्टमॉर्टम व सबूतों के आधार पर शिलांग पुलिस ने राजा की हत्या की पुष्टि की थी.

इसके बाद 10 जून को सोनम रघुवंशी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली थी. कानूनी कार्रवाई की बात करें तो राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस अभी जांच कर रही है. 3 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, उनके प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य तीन लोग जेल में बंद हैं.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments