Wednesday, September 16, 2026

TOP NEWS

76वां जन्मदिन और 25...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विशेष रिपोर्ट। जानिए वडनगर की गलियों से लेकर लगातार तीसरी बार देश के 'प्रधान' बनने तक, उनके 25 वर्षों के ऐतिहासिक और अजेय राजनीतिक सफर की अनकही कहानी।

हाईकोर्ट से इंदौर के...

इंदौर के वार्ड 65 से भाजपा पार्षद कमलेश कालरा को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके OBC जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देने वाली कांग्रेस प्रत्याशी सुनील यादव की याचिका को खारिज कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

CRIMEX तान्या बनर्जी हत्याकांड—रिश्तों...

तान्या बनर्जी हत्याकांड 2006: जानिए कैसे बेंगलुरु पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक साक्ष्यों के जरिए सुलझाई एकतरफा प्यार में हुई हत्या की ये खौफनाक मिस्ट्री।

चरित्र के शक में...

Hardoi Crime: हरदोई में चरित्र पर शक के चलते पति ने सोती हुई पत्नी की बेरहमी से हत्या की और खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। जानिए पुलिस की कार्रवाई और पूरी वारदात।
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन : काल भैरव मंदिर में गार्ड्स ने श्रद्धालुओं के साथ की...

उज्जैन : काल भैरव मंदिर में गार्ड्स ने श्रद्धालुओं के साथ की मारपीट, महिलाओं को धक्का देकर किया बाहर

उज्जैन के काल भैरव मंदिर में एक बार फिर से मारपीट की घटना हुई है. इस बार गार्ड्स ने महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की की है.

एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/ मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट हुई है. इस बार सिक्युरिटी गार्ड्स ने महिला श्रद्धालुओं को धक्का देकर मंदिर के बाहर किया. मामले में केस तो दर्ज नहीं हुआ, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

घटनानुसार महाराष्ट्र से करीब 40 यात्रियों का दल प्रसिद्ध काल भैरव मंदिर दर्शन करने पहुंचा था. यहां लाइन चलाने वाले मंदिर के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए मंदिर से बाहर धकेलने लगे. विरोध करने पर बुजुर्ग महिलाओं से तक मारपीट कर दी गई. इससे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई और किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसमें विवाद के दौरान दो बुजुर्ग महिला एक दूसरे को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं.

40 लोगों के दल के साथ हुई घटना

थाना प्रभारी आर एस शक्तावत ने बताया कि घटना मंदिर के मुख्य द्वार के पास की है. 40 लोगों का दल महाराष्ट्र से महाकाल मंदिर दर्शन के बाद काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था. मंदिर में भीड़ अधिक होने की वजह से यहां मौजूद कर्मचारी सभी को जल्दी-जल्दी दर्शन कर आगे बढ़ने का बोल रहे थे. इस बीच दल की महिलाओं से कहा सुनी हो गई. दोनों पक्षों थाने आया था, लेकिन एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई.

पहले भी हुई घटनाएं

काल भैरव मंदिर में यह विवाद पहली बार नहीं हुआ. आए दिन इस तरह की घटना सामने आती रहती हैं. साल 2024 में भी मंदिर के चार गार्ड्स ने श्रद्धालु को बेल्ट और डंडे से पीटा था. तब भी लोगों ने इसका वीडियो बनाया था.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments