Tuesday, November 3, 2026

TOP NEWS

उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बरमंडल पहुंचकर शहीद टीआई दिलीप पूरी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ₹1 करोड़ की सहायता, अनुकंपा नियुक्ति और शराब माफिया पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

रील नहीं रियल: सीएम...

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने नव-प्रशिक्षित DSP अधिकारियों को दी बड़ी नसीहत। कहा- सोशल मीडिया पर रील बनाने के बजाय जनता की रियल समस्याएं सुलझाने और महिलाओं-कमजोरों की मदद पर ध्यान केंद्रित करें।

सीएम योगी के पीलीभीत...

सीएम योगी के पीलीभीत पहुंचने से पहले हिंदू महासभा के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट,...

दीपावली से पहले छावनी...

दीपावली से पहले छावनी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियानअर्जुन...
Homeमध्य प्रदेशमांडू में बैंक खाते में फर्जी लोन का आरोप, पीड़ित ने थाने...

मांडू में बैंक खाते में फर्जी लोन का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

मांडू में बैंक खाते में फर्जी लोन का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

राहुल सेन मांडव
मो

मांडू न्यूज/मांडू में एक व्यक्ति ने मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों पर उसके बैंक खाते में अवैध रूप से लोन स्वीकृत कर राशि निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने नगर थाना मांडव में शिकायत देकर जांच और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त शिकायत के अनुसार, प्रार्थी अफसर खान पिता भुरूखान, निवासी वार्ड क्रमांक 02, मांडू का बैंक खाता क्रमांक 610311010002903 मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक, शाखा मांडू में है।

पीड़ित का आरोप है कि विगत कुछ महीनों से उक्त बैंक के कुछ कर्मचारियों द्वारा बिना उसकी जानकारी एवं सहमति के, किसी अन्य व्यक्ति का लोन उसके खाते में स्वीकृत कर उसकी राशि का आहरण (निकासी) किया जा रहा है। इसी प्रकार खाते में रुपयों का अनाधिकृत रूप से लेन-देन (जमा एवं निकासी) किया जा रहा है, जिसकी कोई सूचना उसे नहीं दी गई।

शिकायत में कहा गया है कि इस अवैध गतिविधि के कारण उसके सिविल स्कोर और बैंकिंग रिकॉर्ड पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा उसे आशंका है कि भविष्य में उसे किसी वित्तीय अनियमितता के प्रकरण में झूठा फंसाया जा सकता है।

पीड़ित ने थाना प्रभारी मांडव से अपने बैंक खाते के स्टेटमेंट की जांच करवाकर, इस अवैध कृत्य में संलिप्त संबंधित बैंक कर्मचारियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

पीड़ित ने इस शिकायत की प्रतिलिपि कलेक्टर धार एवं पुलिस अधीक्षक धार को भी प्रेषित की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments