Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

बड़ी खबर: दिल्ली के...

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 33 साल बाद धरना-प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित। गृह मंत्रालय ने रामलीला मैदान, बुराड़ी और सीबीडी ग्राउंड को बनाया नया प्रदर्शन स्थल। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस ने लगाई रोक, सुरक्षा सख्त। पूरी खबर पढ़ें।

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।
Homeधर्मउज्जैन : सावन का आखिरी सोमवार आज, शाम 4 बजे निकलेगी महाकाल की...

उज्जैन : सावन का आखिरी सोमवार आज, शाम 4 बजे निकलेगी महाकाल की सवारी, प्रजा का जानेंगे हाल

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

Mahakal Sawan Sawari: सवारी निकलने से पहले मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की जाएगी. इसके बाद पालकी नगर भ्रमण पर रवाना होगी.

आज सावन का चौथा और आखिरी सोमवार (Last Sawan Somwar 2025) है. आज देश के सभी शिव मंदिरों व शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लग गई हैं. मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए. सुबह भस्म आरती की गई. वहीं आखिरी सोमवार के कारण महाकालेश्वर में 5 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है.

सवारी निकलने से पहले मंदिर में भगवान का पूजन-अर्चन किया जाएगा. इसके बाद पालकी नगर भ्रमण पर रवाना होगी.

शाम 4 बजे निकलेगी महाकाल की सवारी

श्री महाकालेश्वर मंदिर से सावन महीने की चौथी सवारी (Mahakal Ki Shahi Sawari) निकलेगी. महाकाल की सवारी शाम 4 बजे मंदिर से निकलेगी. इस बार भगवान महाकाल की पालकी के साथ नंदी रथ पर भगवान श्री उमा-महेश की प्रतिमा भी शामिल की जाएगी. वहीं भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर (Lord Sri Chandramouleeshwara) पालकी में विराजेंगे. जबकि श्री मनमहेश हाथी पर और श्री शिव-तांडव गरुड़ रथ पर सवार होंगे.

जनजातीय और लोक कलाकार नृत्य प्रस्तुत करेंगे

मंदिर के बाहर पुलिस जवान भगवान महाकाल को सलामी देंगे. सवारी के साथ घुड़सवार पुलिस, होमगार्ड, भजन मंडली, झांझ मंडली और पुलिस बैंड भी होगा. बता दें कि चौथी सवारी की थीम मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधारित होगी. इस दौरान जनजातीय और लोक कलाकार नृत्य प्रस्तुत करेंगे.

यहां जाने महाकाल की चौथी सवारी का रूट
महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे सवारी निकाली जाएगी
.सवारी महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होकर शिप्रा नदी के रामघाट पर पहुंचेगी
.वापसी में सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होकर महाकाल मंदिर पहुंचेगी.

मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की निकलेगी शाही सवारी

मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की निकलेगी शाही सवारी

सावन माह के चौथे और आखिरी सोमवार को मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की शाही सवारी निकाली जाएगी. इस आयोजन में प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments