Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
Homeमध्य प्रदेशउल्टी-दस्त से पीड़ितों का हाल जाने पहुंचे सीएमएचओ को नलों के वाल्व...

उल्टी-दस्त से पीड़ितों का हाल जाने पहुंचे सीएमएचओ को नलों के वाल्व में मिला गंदा पानी

जिला बैतूल

उल्टी-दस्त से पीड़ितों का हाल जाने पहुंचे सीएमएचओ को नलों के वाल्व में मिला गंदा पानी

रिपोर्टर ✍️अविनाश तायवाड़े

मुलताई। नगर के तिलक वार्ड, शास्त्री वार्ड में उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों की जानकारी मिलने पर शुक्रवार को सरकारी अस्पताल की टीम घर- घर जाकर सर्वे कर दवाइयां वितरित कर रही है। वहीं दोपहर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल डॉ रविकांत उईके बैतूल की टीम लेकर मुलताई पहुंचे। तिलक वार्ड, शास्त्री वार्ड में घर-घर दस्तक देकर उलटी दस्त से पीड़ितों का हाल जाना।
शास्त्री वार्ड निवासी आशा कोडले, शांति पठाडे ने डॉक्टर उईके को बताया कि नलों से आने वाला पानी बदबू मारता है। नालियों की सफाई नहीं होती है। नगर पालिका में शिकायत भी की है। शास्त्री वार्ड निवासी योगिता पाटिल ने बताया नलों से गंदा पानी आ रहा है। पानी सप्लाई करने वाले वाल्व मैं हमेशा पानी भरा रहता है। तिलक वार्ड निवासी रिशु बोबडे ने बताया वाल्व में हमेशा पानी भरा रहता है। वाल्व के किनारे अगर कुत्ता पोट्टी करता है तो कर्मचारी उसे वाल्व के गड्ढे में गिरा देते हैं। समस्या सुनने के बाद डॉक्टर उईके ने जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर मोहसिन खान को वाल्व के चेंबर में जमा पानी का सैंपल लेने के निर्देश और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंचम सिंह को मौके का पंचनामा बनाने के निर्देश दिए। टीम ने डॉक्टर खंडेलवाल गली के निवासियों से भी चर्चा कर पीड़ितों को दवाइयां वितरित की। डॉक्टर उईके ने निजी अस्पताल में भर्ती दो मरीज के भी स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मुलताई अस्पताल की टीम को तीन दिन तक दोनों वार्डों में पीड़ितों का सर्वे कर दवाइयां वितरित करने के निर्देश दिए हैं। बैतूल से आए खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशि भारती और संदीप पाटिल ने भी वार्डों का दौरा कर पीड़ितों को भी बासा खाना नहीं खाने की सलाह दी। इस संबंध में डॉ रविकांत उईके मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल ने बताया कि तिलक और शास्त्री वार्ड के लोगों ने नलों से गंदा पानी आने की जानकारी दी है। पंचनामा बनाकर प्रतिवेदन कलेक्टर को सौपा जाएगा। पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल ले पी भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments