Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
Homeमध्य प्रदेशओंकारेश्वर में VIP दर्शन के लिए पैसे लेते पकड़े गए पंडित और...

ओंकारेश्वर में VIP दर्शन के लिए पैसे लेते पकड़े गए पंडित और होमगार्ड, जांच दल ने किया भंडाफोड़

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक और पवित्र नगरी ओंकारेश्वर के ममलेश्वर मंदिर परिसर में वीआईपी दर्शन के नाम पर रुपये लिए जाने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां असामाजिक तत्वों द्वारा दर्शनार्थियों से ममलेश्वर भगवान के वीआईपी दर्शन के नाम पर रुपए लेने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने महिला एवं पुरुष पटवारियों का एक जांच दल गठित किया। सात लोगों के इस जांच दल से वीआईपी दर्शन के नाम पर 1500 रु. प्रति जोड़े और बाद में 500 रु. दक्षिणा के नाम पर मांग की गई। जिसके बाद दर्शन कराने वाले दो पंडितों पर कार्रवाई करते हुए धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया। तो वहीं घाट पर 25 वर्षों से नाव की ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवान को ड्यूटी छोड़ वीआईपी दर्शन कराने के आरोप के चलते निलंबित कर दिया गया है।

इस तरह से जांच दल ने की कार्रवाई

पुनासा एसडीएम और ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासक शिवम प्रजापति को वीआईपी दर्शन के नाम पर मिल रही शिकायतों के बाद उन्होंने क्षेत्र के सात पटवारियों का एक जांच दल बनाया। जब यह दल गुप्त तरीके से दर्शनार्थियों के रूप में ममलेश्वर मंदिर परिसर पहुंचा। तब ममलेश्वर मंदिर परिसर में मौजूद रिद्धि उर्फ रिद्धिचंद शर्मा निवासी ओंकारेश्वर ने इन्हें बताया कि वीआईपी गेट से दर्शन करना है तो प्रति जोड़ा 1500 रुपये की राशि देनी होगी। जिसके बाद दर्शनार्थी के रूप में मौजूद पटवारियों के दल ने पंडित रिद्धि से रुपये कम करने की बात की। लेकिन उसने रुपये कम करने से मना कर दिया। जिसके बाद 1500 रुपये के हिसाब से दो जोड़े के दर्शन की 3000 रुपये में बात तय हुई। यहां पटवारी अमरसिंह मंसूरे ने फोन पे के माध्यम से पंडित रिद्धिचंद शर्मा के खाते में राशि ट्रांसफर की। जिसके बाद रिद्धि ने मंदिर में दर्शन करवाने के लिए पंडित अल्लू उर्फ देवेंद्र मुद्दगल निवासी ओंकारेश्वर के सुपर्द इन सभी को कर दिया।

VIP दर्शन के बाद दक्षिणा के नाम पर मांगे 500 रु.

वहीं पंडित अल्लू ने दोनों जोड़ों को मंदिर में वीआईपी गेट से प्रवेश कराने के लिए मंदिर परिसर में उपस्थित होमगार्ड नागेंद्र शर्मा के सहयोग से प्रोटोकाल के नाम पर निकासी द्वार से मंदिर में प्रवेश कराया। जहां पूजन अभिषेक के बाद पंडित अल्लू ने दक्षिणा के नाम पर 500 रुपये की और मांग की। इस गढ़ से पंडित, पुजारी एवं गौमुख घाट पर सुरक्षा के लिए तैनात होम गार्ड नागेंद्र शर्मा डयूटी स्थल छोड़कर ममलेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से वीआईपी दर्शन, पूजन, अभिषेक के नाम पर रुपये लेते पाए गए।

होमगार्ड को निलंबित कर पंडितों पर कर रहे कार्रवाई

वहीं इस मामले में पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने बताया कि, होमगार्ड नागेंद्र शर्मा पिछले 25 वर्षों से ओंकारेश्वर में पदस्थ हैं। जांच में पाया गया है कि वे पूर्व में भी इस प्रकार की घटनाएं कर चुके हैं। नागेन्द्र शर्मा की ड्यूटी नाव पर रहती है। जबकि वे अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर ममलेश्वर मंदिर के अंदर एवं परिसर में घूमते पाए गए। साथ ही श्रद्धालुओं को दर्शन कराने संबंधी शिकायत मिलने पर उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं दोनों पंडितों पर भी सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments