Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

शाहजहांपुर: श्मशान में इंसानियत...

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में श्मशान घाट पर बुजुर्ग की जलती चिता की आग पर मीट पकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

डोल ग्यारस पर गंज...

डोल ग्यारस पर गंज बासौदा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: सर्व समाज ने...

‘चाय में बेहोशी की...

प्यार के पागलपन में अपने ही परिवार के 7 लोगों को कुल्हाड़ी से काटने वाली शबनम की खौफनाक दास्तान। जानिए पुलिस तफ्तीश की वो इनसाइड स्टोरी जिसने खोला पूरा राज।

UPI का फ्री दौर...

UPI पर मुफ्त का दौर खत्म! 15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के ट्रांजैक्शन पर लगेगा मर्चेंट चार्ज। PhonePe और Google Pay की होगी अरबों डॉलर की बंपर कमाई। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Homeमध्य प्रदेशकटनी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो...

कटनी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की दर्दनाक मौत; 3 घायल

कटनी के चाका बायपास ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी युवक शादी समारोह से लौटकर गोरखपुर जा रहे थे।

एनटीवी टाइम न्यूज कटनी/ चाका बायपास ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

शादी समारोह से लौट रहे थे सभी युवक

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक यूपी 70 ईएच 2790 में पांच युवक सवार थे। सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार कटनी के चाका बायपास ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी वाहन अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा समाई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

कार के उड़े परखच्चे

भीषण टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। कार में सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद एक युवक कार के मलबे में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान विवेक राजपूत (40 वर्ष, निवासी प्रयागराज), अमित सिंह (33 वर्ष, निवासी कुंडा प्रतापगढ़), प्रीतम शुक्ला निवासी गोरखपुर और सूर्यांश सेंगर के रूप में हुई है। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल में परिजनों के पहुंचने के बाद माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और वाहन अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय चालक की स्थिति कैसी थी। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा किया जाएगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments