Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

नकारात्मक राजनीति करने वाली...

अमित शाह ने अपने 62वें जन्मदिन पर दिल्ली को ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी और राहुल गांधी व कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे 2030 तक भी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें।

IIT मंडी की GUESSS...

IIT मंडी सर्वे: हर 5 में से 1 कॉलेज छात्र कर रहा अपना बिजनेस

मिडिल ईस्ट में बढ़ा...

सऊदी अरब के तेल ठिकानों और दम्माम एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला। 1 भारतीय समेत 3 की मौत, 10 घायल। अमेरिका ने डिप्लोमैट्स वापस बुलाए; कई उड़ानें निलंबित।

बड़ा खुलासा: फ्रांस के...

फॉक्स न्यूज की बड़ी रिपोर्ट में खुलासा: फ्रांस के दंगों और भारत के प्रदर्शनों के तार आपस में जुड़े। चीन में बैठा नेविल रॉय सिंघम दे रहा है वामपंथी सीक्रेट नेटवर्क को फंडिंग। पढ़ें पूरी खबर NTV TIME पर।
HomeUncategorizedकलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने डिंडौरी में क्लीनिकों का...

कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने डिंडौरी में क्लीनिकों का किया निरीक्षण

डिंडौरी : 11 दिसंबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार 11 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय टीम द्वारा डिंडौरी मुख्यालय में संचालित विभिन्न निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक-2 में संचालित सुषमा यादव क्लीनिक, तुषार मजुमदार क्लीनिक एवं एस.के. विश्वास, पुरानी डिंडौरी परिसर में स्थित क्लीनिक बंद पाए गए।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा एम.के. राय तथा बी.एस. बिलागर, पुरानी डिंडौरी के क्लीनिकों का स्थल निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के पश्चात संबंधित क्लीनिक संचालकों को सभी वैध दस्तावेज कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। यह भी स्पष्ट किया गया कि दस्तावेज प्रस्तुत न करने की स्थिति में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments