Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशी नेटवर्क के मुख्य संचालक कर्मवीर सिंह उर्फ कर्मवीर देओ को कनाडा से डिपोर्ट कर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

UPI New Rules: 15...

15 अक्टूबर से ₹2000 से अधिक के मर्चेंट UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा। जानें आम जनता पर इसका क्या असर होगा और सरकार ने 4 साल में कितना खर्च उठाया।

मासूमों की जिंदगी से...

गंजबासौदा के बनवा जागीर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही। स्कूल में भरा गंदा पानी, दूषित हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर छात्र। पूरी खबर पढ़ें।

शर्मनाक: रीवा में महिला...

शर्मनाक: रीवा में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को CMO ने दी 'कमरे में 2...
Homeछत्तीसगढकांग्रेसी नेता नासिर अली गिरफ्तार

कांग्रेसी नेता नासिर अली गिरफ्तार

कांग्रेसी नेता नासिर अली गिरफ्तार, धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे आरोपी के खिलाफ बगीचा पुलिस सख्त
जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। कांग्रेसी नेता नासिर अली को जशपुर जिले के बगीचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । कांग्रेस नेता नासिर अली पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप है। धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रहे आरोपी के खिलाफ बगीचा पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है।

शुक्रवार दिनांक 03.01.25 को प्रार्थी भूपेंद्र पाठक पिता लालमणि पाठक ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा मंदिर बगीचा का पुजारी है वह दिनांक 03.01.2025 को प्रातः 06 से 07 बजे दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ, आरती कर रहा था , इसी दौरान पूजा पाठ में व्यवधान उत्पन्न करते हुए एक विशेष वर्ग समुदाय का व्यक्ति नासिर अली खान निवासी रौनी रोड बगीचा के द्वारा अभद्रता पूर्वक, अपशब्द कहते हुए जोर जोर से चिल्लाकर
मुझे भजन, पूजा पाठ, व लाउड स्पीकर बंद करने के लिए कहा गया। बंद नहीं करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। पूजा पाठ करने आए अन्य व्यक्तियों को भी पूजा आरती करने से रोका गया। जिससे हमारी धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।

रिपोर्ट पर थाना बगीचा पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में आरोपी नासिर अली खान के विरुद्ध बी एन एस की धारा 196(2),299 के तहत् मामला पंजीबद्ध कर सूचना के तुरंत बाद ही आरोपी नासिर अली खान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त मामले के संबंध में पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि धार्मिक सौहार्दय बिगाड़ने का प्रयास अगर किसी व्यक्ति द्वारा किया जाएगा तो पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। घटना के तुरंत बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments